फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Municipal Employees Union submitted a 37-point memorandum of demands to the Corporation Commissioner.

Gurugram News: नगर पालिका कर्मचारी संघ ने निगम आयुक्त को सौंपा 37 सूत्रीय मांगपत्र

Wed, 01 Oct 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Employees Union submitted a 37-point memorandum of demands to the Corporation Commissioner.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया से मुलाकात की। कर्मचारी संगठन से जुड़े लोगों ने सफाई कर्मचारियों का समय बदलने, ड्यूटी आईकार्ड देने और वेतन बढ़ोतरी समेत 37 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। निगमायुक्त ने पदाधिकारियों की सभी मांगों को सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया।
संघ के पदाधिकारियों ने 37 सूत्रीय मांगपत्र में मुख्य रूप से सफाई व सीवरमैन कर्मचारियों का ड्यूटी समय 8 बजे से 4 बजे तक करने, कर्मचारियों को ईएसआई कार्ड देने, ड्यूटी आई कार्ड देने, छंटनीग्रस्त 3480 कर्मचारियों में से 946 को निगम रोल तथा 2534 को एचकेआरएनएल के माध्यम से समायोजित करने, सीवरमैन कर्मचारियों को सरकार के आदेशानुसार 2100 रुपये की वेतन बढ़ोतरी देने, महिला कर्मचारियों को बच्चे के जन्म पर मातृत्व अवकाश देने, हड़ताल व आंदोलन अवधि के दौरान की चार्जशीट खत्म करने व मुकदमे खत्म करने, सफाई सुपरवाइजर व दरोगा को 5000 रुपये मासिक मोबाइल व पेट्रोल भत्ता देने आदि का मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त निगमायुक्त अंकिता चौधरी व रविन्द्र यादव, संयुक्त आयुक्त डाॅ. प्रीतपाल सिंह, चीफ अकाउंट ऑफिसर विजय कुमार सिंगला, कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार सहित यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed