फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Municipal Commissioner sought cooperation in garbage management and cleanliness

Gurugram News: निगमायुक्त ने कचरा प्रबंधन और स्वच्छता में मांगा सहयोग

Thu, 28 Aug 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Commissioner sought cooperation in garbage management and cleanliness
गुरुग्राम। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को लेकर नगर निगम गुरुग्राम की ओर से चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता कार्यक्रमों ने और अधिक तेजी पकड़ ली है। अभियान में अब केवल निगम की टीमें ही नहीं, बल्कि वार्ड पार्षद, आरडब्ल्यूए, एनजीओ और स्थानीय निवासी भी सक्रिय रूप से शामिल हो रहे हैं। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने सूर्या विहार सोसाइटी के निवासियों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था में निगम का सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


निगम आयुक्त प्रदीप दहिया शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। बुधवार को अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव के साथ गांव सरहौल, सेक्टर-18 और डूंडाहेड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने न केवल सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, बल्कि स्वच्छता कर्मियों की उपस्थिति भी जांची। निगमायुक्त ने सूर्या विहार सोसाइटी के निवासियों से मुलाकात की। उन्होंने निवासियों से कचरा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था में निगम का सहयोग करने का आह्वान किया। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि बल्क वेस्ट जनरेटर के रूप में चिन्हित सोसाइटियों को अपने परिसर में ही कचरे का निस्तारण करना अनिवार्य है। बुधवार को नगर निगम के चारों जोनों में भी विशेष अभियान चलाए गए। जोन-1 में संयुक्त आयुक्त डाॅ. नरेश कुमार और निगम पार्षद विक्रमजीत के नेतृत्व में विपुल वर्ल्ड सोसायटी में विशेष सफाई अभियान हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed