फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The mastermind of the arms license scam was gunned down by the accomplice

शस्त्र लाइसेंस घोटाले के मास्टर माइंड को साथी ने गोलियों से भूना

Tue, 07 Jun 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The mastermind of the arms license scam was gunned down by the accomplice
गुरुग्राम। पांच साल पहले कमिश्नरेट में शस्त्र लाइसेंस बनाने के नाम पर धोखाधड़ी के मास्टर माइंड मनीष भरद्वाज उर्फ काला की उसके दोस्त व सह अभियुक्त सन्नी कांत ने मंगलवार को दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी। मनीष को सिर व सीने पर तीन गोलियां मारीं गईं। घटना को मदनपुरी रोड पर एक निजी स्कूल के पास अंजाम दिया गया। वारदात के बाद से आरोपी अपने फरार हो गया। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने मनीष के ड्राइवर प्रमोद के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे पैसों के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे कंट्रोल रूम को गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मनीष भारद्वाज को गंभीर हालत में आर्यन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सन्नी अपनी स्कूटी छोड़कर मनीष के साथ उसकी कार में घूमने निकला था। कार को मनीष का चालक प्रमोद चला रहा था। करीब दो घंटे घूमने के बाद मनीष, सन्नी को उसकी स्कूटी के पास छोड़ने आया, इसी दौरान सन्नी ने उसे गोलियां मार दी और फरार हो गया। पुलिस टीम आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस आयुक्त कला रामचन्द्रन का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मार्च 2017 में फर्जी कागजात पर शस्त्र लाइसेंस बनाने का खुलासा हुआ था। मनीष इस मामले में मास्टरमाइंड और सन्नी कांत सह आरोपी था।
विज्ञापन

सन्नी आत्महत्या का कर चुका था प्रयास
छानबीन के दौरान पता चला है कि मनीष और सन्नी अच्छे दोस्त थे। जिस समय लाइसेंस के नाम पर फर्जीवाड़ा हुआ था, फर्जी मोहर सन्नी के पास बरामद हुई थी। पिछले कुछ दिनों से सन्नी परेशान चल रहा था। उसने आत्महत्या का प्रयास भी किया था। पुलिस का मानना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, पुलिस महकमे में यह भी चर्चा है कि सन्नी का कमिश्नरेट के एक सीआईए यूनिट में आना-जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed