फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   the market will smell with the fragrance of rose, the king of flowers in gurugram

रोज डे : फूलों के राजा गुलाब की खुशबू से महकेंगे बाजार

Sat, 06 Feb 2021 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
the market will smell with the fragrance of rose, the king of flowers in gurugram
रोज डे के अवसर पर गुलाब के फूलों से सजाया गया गुलदस्ता। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। इसलिए आज फूलों के राजा गुलाब कई रंगों में साइबर सिटी के बाजार में उपलब्ध मिलेंगे। मांग बढ़ने के कारण फूलों की कीमत में भी अच्छा खासा उछाल आया है। मात्र 20 रुपये में मिलने वाला गुलाब दो सौ रुपये तक में युगल प्रेमियों को खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन

रविवार को रोज डे के अवसर पर सेक्टर-5, सेक्टर-15, सेक्टर-14 सहित सदर बाजार विभिन्न रंगों के गुलाबों से सज गया है। इस मौके पर दुकानदारों ने 80 फीसदी फूल ज्यादा मंगाए हैं। फ्लावर शॉप संचालक विकी गुप्ता ने बताया कि वह सामान्य दिनों में 300 गुलाब के फूल मंगाते हैं। वहीं, रोज डे के मौके पर डेढ़ हजार से ज्यादा फूल मंगाए हैं। लाल गुलाब के साथ ही सफेद, गुलाबी और पीले गुलाब की भी मांग रहती है। दामों में भी 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। दूसरी ओर, इस बार आर्टिफिशियल गुलाब की भी मांग है। साथ ही रोज चॉकलेट बुके भी तैयार किया जा रहा है। जिसमें फूलों के साथ चॉकलेट सजाए गए हैं, जिससे रिश्तों में गुलाब की महक के साथ चॉकलेट की मिठास भी घोली जा रही है।
विज्ञापन

300 से 1500 रुपये में तैयार हो रहे बुके
फ्लावर फ्रॉम द हर्ट से रवि ने बताया कि रोज डे के मौके पर 300 से लेकर 1500 रुपये तक के बुके तैयार किए जा रहे हैं। पहले ही बुकिंग आ चुकी है। गाजीपुर मंडी से फूल मंगाए गए हैं। कोरोना काल में कम संख्या में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसकी वजह से कारोबार नीचे गिरा है। लव वीक फूल के कारोबारियों के लिए बड़ी उम्मीद बन कर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज 7 फरवरी, रविवार- रोज डे
8 फरवरी, सोमवार- प्रपोज डे
9 फरवरी, मंगलवार- चॉकलेट डे
10 फरवरी, बुधवार- टेडी डे
11 फरवरी, बृहस्पतिवार- प्रॉमिस डे
12 फरवरी, शुक्रवार- हग डे
13 फरवरी, शनिवार- किस डे
14 फरवरी, रविवार- वेलेंटाइन डे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed