{"_id":"69e90fccea410e582a00f298","slug":"the-market-shifted-but-the-amenities-did-not-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85627-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बाजार शिफ्ट हुआ, पर सुविधाएं नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बाजार शिफ्ट हुआ, पर सुविधाएं नहीं
विज्ञापन
सेक्टर-34 मार्बल मार्केट में पानी-बिजली व सुरक्षा को लेकर परेशान व्यापारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-34 स्थित मार्बल मार्केट के व्यापारी पिछले कई महीनों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर हैं। पहले सरकार ने इस बाजार को अवैध बताते हुए खाली करवाया और दूसरी जगह जमीन देकर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया लेकिन नई जगह पर शिफ्ट होने के बाद भी व्यापारियों को पानी, बिजली, वाशरूम, सीवर, पार्किंग और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं।
मार्केट संवाद के दौरान व्यापारियों का आरोप है कि नई मार्केट में न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही नियमित बिजली की सुविधा। पुराने बाजार से बिजली मीटर भी शिफ्ट नहीं किए गए हैं। अब विभाग मीटर शिफ्ट करने के नाम पर अलग से पैसे मांग रहे हैं। इससे व्यापारियों में भारी नाराजगी है।
वहीं, हाईकोर्ट ने बाजार को व्यवस्थित करने के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया था लेकिन अब तक कोई ठोस काम शुरू नहीं हुआ है। स्थिति इतनी खराब है कि चार महीने पहले लगाए गए बिजली के खंभे भी गिरने लगे हैं। बाजार में फेंसिंग नहीं होने के कारण चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लोग बोले-वादे हुआ मगर काम नहीं
सरकार ने हमें नई जगह पर शिफ्ट तो कर दिया लेकिन यहां पानी, बिजली और सीवर तक की व्यवस्था नहीं है। -सिद्धांत, व्यापारी
पुराने बाजार से बिजली मीटर शिफ्ट नहीं किए गए। अब अधिकारी मीटर लगाने के लिए अलग से पैसे मांग रहे हैं। यह व्यापारियों के साथ सीधा अन्याय है। -अश्विन जैन, व्यापारी
बाजार में फेंसिंग नहीं है। रात के समय चोरी की घटनाएं होती रहती है। कई दुकानदारों का लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है। -मनीष जौन, व्यापारी
अवैध पार्किंग के कारण ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पाते। इससे कारोबार आधा रह गया है। प्रशासन केवल वादे कर रहा है, काम कुछ नहीं हो रहा। -तारा चंद,व्यापारी
सरकार ने 50 लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही थी लेकिन आज तक एक रुपया भी नहीं मिला। व्यापारी आर्थिक संकट में फंस गए हैं। -अनिल राठी, व्यापारी
हाईकोर्ट ने 30 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक प्रवेश द्वार, सीवर, बिजली और सुरक्षा का कोई काम शुरू नहीं हुआ। -विपिन चौहान, अध्यक्ष