फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The magic of Raksha Bandhan... markets decked out with Rakhis.

Gurugram News: रक्षाबंधन का जादू...सज गए राखी के बाजार

Sun, 23 Aug 2026 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
The magic of Raksha Bandhan... markets decked out with Rakhis.
सदर बाजार में राखी खरीदती हुई महिलाए। संवाद
त्योहार से पहले आखिरी रविवार को खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। भाई-बहन के अटूट विश्वास और पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। त्योहार में अब महज कुछ ही दिन शेष हैं, जिसके चलते बाजारों में रौनक अपने चरम पर पहुंच गई है। रविवार को रक्षाबंधन से पहले खरीदारी का आखिरी बड़ा मौका होने के कारण शहर के सदर बाजार समेत सभी प्रमुख बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
साप्ताहिक छुट्टी होने की वजह से लोग सपरिवार खरीदारी करने पहुंचे, जिससे कपड़े, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर पैर रखने की जगह नहीं बची। सबसे ज्यादा उत्साह राखी के स्टॉलों पर दिखा, जहां बहनें अपने भाइयों के लिए रेशमी, फैंसी और डिजाइनर राखियां चुनती नजर आईं। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर राखियां मुख्य आकर्षण रहीं, जिससे दुकानदारों के चेहरे खिले रहे।
विज्ञापन



राखियों के अलावा मिठाई, कपड़े, चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी संख्या रही। कई लोग भाइयों के लिए राखी के साथ उपहार खरीदते नजर आए। वहीं, मिठाई की दुकानों पर भी त्योहार को देखते हुए विशेष पैकिंग और विभिन्न प्रकार की मिठाइयां तैयार की गई हैं। कारोबारियों का कहना है कि सोमवार से कामकाजी दिन के चलते बाजार में आने वाले ग्राहकों की संख्या में बदलाव हो सकता है, इसलिए रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी खरीदारी पूरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 अगस्त की सुबह से शुरू होगी पूर्णिमा तिथि


ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह 9 बजकर 8 मिनट से शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का श्रेष्ठ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक बताया गया है। भद्रा का समय सूर्योदय से पहले समाप्त होने के कारण रक्षाबंधन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है।


दुकानदार रवि अग्रवाल ने बताया कि आखरी रविवार होने के कारण लोग ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। कई लोग एक सप्ताह पहले ही राखी भेज देते है। वहीं, दुकानदार करम गुप्ता का कहना है कि राखी में अब केवल चार दिन बचे हैं और इसके बाद लोगों की ऑफिस की छुट्टी भी नहीं होगी इसलिए आज ही सब खरीदारी कर रहे हैं।

---------------------
रविवार को भी खुले रहे 61 डाकघर
गुरुग्राम। रक्षाबंधन पर्व पर दूर रहने वाले भाई-बहनों तक राखियां समय पर पहुंचाने के लिए डाक विभाग की ओर से रविवार को विशेष व्यवस्था की गई। गुरुग्राम मंडल के 61 डाकघर रविवार को खुले रहे। इनमें राखियों की बुकिंग, बाहर से आई डाक के लेनदेन और वितरण का कार्य किया गया। वहीं, अन्य नियमित डाकघर सेवाएं रविवार को बंद रहीं। गुरुग्राम के सदर बाजार स्थित डाकघर में भी राखियों की बुकिंग और वितरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई। यहां रविवार को 50 से अधिक राखियां अन्य शहरों में भेजी गई। वहीं, बाकी डाकघरों से लगभग 10-10 राखियां बुकिंग हुई है। इसके अलावा दूसरे शहरों से आए राखी समेत अन्य पार्सल को भी संबंधित पते पर पहुंचाने के लिए डिलीवरी की गई। डिप्टी पोस्टमास्टर मनोज कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन को देखते हुए पिछले कुछ दिन से डाकघरों में अतिरिक्त समय तक काम किया जा रहा है। रविवार को भी कर्मचारियों ने राखियों और संबंधित डाक की बुकिंग व वितरण का कार्य किया, ताकि त्योहार से पहले अधिक से अधिक राखियां अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। संवाद

सदर बाजार में राखी खरीदती हुई महिलाए। संवाद

सदर बाजार में राखी खरीदती हुई महिलाए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed