फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The location of buses is not available from the app

Gurugram News: एप से नहीं मिल रही बसों की लोकेशन

Tue, 19 Aug 2025 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The location of buses is not available from the app
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज के एचआर एप से यात्रियों को मदद नहीं मिल रही है। इससे न तो टिकट बुक कर रहा है और न ही रूट की जानकारी मिल रही है। इस पर सिर्फ चंडीगढ़ से गुरुग्राम रूट पर ही टिकट बुक का विकल्प सामने आ रहा है। हर दिन गुरुग्राम के बस अड्डे से 10 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं।

एचआर एप के काम न करने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। बस यात्रियों को पूछताछ केंद्र पर जाना पड़ रहा है। पूछताछ केंद्र का नंबर भी अधिकतर सयम व्यस्त रहता है। यात्रियों को बसों की लाइव लोकेशन दिखाने और सीटों की बुकिंग के लिए एप बनाया गया था। तकनीकी गड़बड़ी के कारण अब हजारों यात्रियों को जानकारी के लिए बस स्टैंड के पूछताछ केंद्र पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। एप लॉन्च करने के समय दावा किया गया था कि इसके जरिए बस की लाइव लोकेशन, सीट, बस का समय के साथ अन्य जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed