फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The lift stopped at the first from the 20th floor due to free fall.

Gurugram News: लिफ्ट फ्री फॉल होने से 20वीं मंजिल से पहली पर आकर रुकी

Sat, 06 Jul 2024 05:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
The lift stopped at the first from the 20th floor due to free fall.
15 मिनट तक फंसी रही महिला, शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी की ए जी टावर की लिफ्ट फ्री फॉल हो गई। 20वीं मंजिल से लिफ्ट पहली मंजिल पर आकर झटके के साथ रूकी। हादसे में लिफ्ट के भीतर फंसी महिला बाल-बाल बची। महिला को करीब 15 मिनट के बाद लिफ्ट से बाहर निकाला गया। इसके बाद महिला ने अंतरिक्ष हाइट्स फ्लैट्स बायर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को साथ लेकर थाना खेड़की दौला में शिकायत दी है।

अंतरिक्ष हाइट्स निवासी सविता शर्मा का एजी टावर की 20वीं मंजिल पर फ्लैट है। शुक्रवार दोपहर को करीब सवा एक बजे यह महिला लिफ्ट में गई और ग्राउंड फ्लोर की लिफ्ट का बंटन दबा दिया। अचानक लिफ्ट फ्री फॉल होकर पहली मंजिल पर झटके से आकर रूक गई। महिला ने अलार्म बजाया और शोर मचाया। महिला की आवाज सुनकर सोसाइटी निवासी एकत्रित हुए। लिफ्ट को चाबी से खोलकर महिला को बाहर निकाला गया। करीब 15 मिनट तक लिफ्ट में यह महिला फंसी रही।
विज्ञापन


उन्होंने ने सोसाइटी वासियों को बताया कि लिफ्ट में चढ़ने के बाद उन्हें ऐसा लगा कि जैसे कोई तार ऊपर से टूट गई है। लिफ्ट की छत पर पार्टस गिरने की आवाज आ रही थी। तेजी के साथ लिफ्ट झटके के साथ पहली मंजिल पर आकर रूक गई। उन्होंने कहा कि इस तरह का लिफ्ट में उनका पहला अनुभव था। उनकी जान भी इसमें जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन.

अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी में लिफ्ट फ्री फॉल होने की शिकायत उनके पास नहीं पहुंचीं है। वैसे तो यह मामला इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्ट्रेट के दायरे में आता है, लेकिन वे एक टीम को इस सोसाइटी में भेजेंगे। बिल्डर को नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा।


मनीष यादव, डीटीपीई, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, गुरुग्राम।


वर्जन

पुलिस को अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी में लिफ्ट खराब होने से महिला के बाल-बाल बचने की शिकायत मिली है। मामले की जांच करने के बाद जो भी जिम्मेवार होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर महेन्द्र पाठक, थाना प्रभारी खेड़की दौला, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed