फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The henchmen of Lawrence Bishnoi gang threatened the school operator

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने स्कूल संचालक को दी धमकी

Sat, 04 Jun 2022 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The henchmen of Lawrence Bishnoi gang threatened the school operator
गुरुग्राम। फर्रुखनगर के एक स्कूल संचालक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने फोन पर धमकी दी है। इसमें कहा गया है कि सोमवार को तुम्हें उठा लेंगे। उठाने के बाद ही बताएंगे तुम्हें क्यों उठाया गया है। पीड़ित का परिवार खौफ में है। फर्रुखनगर में थाने में शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फर्रुखनगर थाना अंतर्गत वार्ड नंबर-12 निवासी जयपाल यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह एक निजी स्कूल चलाते हैं। शुक्रवार शाम करीब 7.39 पर उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने पहले उसका नाम पूछा और फिर कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बोल रहा हूं। सोमवार को तुम्हें उठा लूंगा। लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के गुर्गें से उठाने का कारण पूछा तो उसने कहा कि जब उठाऊंगा, तभी बताऊंगा कि क्यों उठाया है। पीड़ित ने बताया कि इतना कहकर कॉल करने वाले ने फोन काट दिया। इसके बाद वह बार-बार उसे फोन किया, लेकिन वह मोबाइल फोन बंद जा रहा है।
विज्ञापन

दहशत में है परिवार:
पीड़ित के अनुसार फोन आई धमकी की जानकारी उसने तुरंत अपने परिवार के सदस्यों को दी। यह सुन सभी सकते में आ गए। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस से सभी सुरक्षा की गुहार लगाने लगे। पीड़ित के अनुसार पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें हरसंभव सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत जल्द गिरफ्त में होंगे में आरोपी
फर्रुखनगर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील बेनीवाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित के पास आए कॉल के नंबर को ट्रेस करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। साइबर सेल के सहारे आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed