फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The government's Happy Card scheme is making people disappointed, not happy.

Gurugram News: खुश नहीं बल्कि मायूस कर रही सरकार की हैप्पी कार्ड योजना

Wed, 05 Nov 2025 04:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 04:44 PM IST
विज्ञापन
The government's Happy Card scheme is making people disappointed, not happy.
हैप्पी कार्ड योजना नहीं कर पा रही यात्रियों को खुश
विज्ञापन

पुराने हैप्पी कार्ड के रिन्यू को लेकर कोई निर्देश नहीं, ऑनलाइन होती है आवेदन प्रक्रिया
15 माह में नहीं उपलब्ध कराए नए हैप्पी कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) के प्रति प्रदेश सरकार और परिवहन विभाग की उदासीनता के कारण लोगों को अब इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पिछले 15 माह के दौरान परिवहन विभाग ने नए हैप्पी कार्ड बस डिपो को उपलब्ध नहीं कराए हैं। वहीं, करीब एक साल पहले बने हैप्पी कार्ड को रिन्यू कराने संबंधी कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं। इस योजना से लोग अब खुश नहीं बल्कि मायूस हैं।
ऐसे में लोगों को हरियाणा परिवहन विभाग की हैप्पी कार्ड योजना के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण नए आवेदन नहीं किए जा रहें। वहीं, जिन लोगों ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किए थे, उनको कार्ड बनने का इंतजार है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया होने के कारण डिपो प्रबंधन को भी जानकारी नहीं है कि गुरुग्राम में हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए पिछले 15 माह में कितने लोगों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

अगस्त 2024 में आया था हैप्पी कार्ड का अंतिम पैकेट

गुरुग्राम डिपो में 08 अगस्त 2024 को परिवहन विभाग की ओर से हैप्पी कार्ड का अंतिम पैकेट भेजा गया था। इसके बाद पिछले 15 माह से गुरुग्राम में एक हैप्पी कार्ड नहीं आए हैं। योजना शुरू होने के बाद से अगस्त 2024 तक गुरुग्राम में करीब 8,800 हैप्पी कार्ड भेजे गए थे। इनमें करीब 8,400 कार्ड पात्र लोगों को वितरित किए जा चुके हैं। वहीं, करीब 400 हैप्पी कार्ड को आवेदन करने वाले व्यक्ति लेने नहीं आए। ऐसे में ये कार्ड गुरुग्राम डिपो के कार्यालय में रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है हैप्पी कार्ड योजना
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) के तहत मार्च 2024 में हैप्पी कार्ड की आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। योजना के तहत एक लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों को रोडवेज बसों में एक साल के दौरान एक हजार किलोमीटर निशुल्क यात्रा की सुविधा दी थी। योजना के तहत जिन पात्र लोगों के हैप्पी कार्ड बनाए गए थे, वे हरियाणा परिवहन विभाग की रोडवेज बसों में एक हजार किलोमीटर का सफर कर सकते हैं। एक हजार किलोमीटर पूरे होने के बाद टिकट खरीदकर ही सफर करना होगा। एक साल के बाद हैप्पी कार्ड को रिन्यू करवाने की बात भी कही गई थी। हालांकि, अक्तूबर माह तक एक साल पूरे करने वाले हैप्पी कार्ड के रिन्यू को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं हो पाए हैं।

हैप्पी कार्ड योजना प्रदेश सरकार और परिवहन विभाग की योजना है। नए हैप्पी कार्ड बनने या पुराने कार्ड के रिन्यू के बारे में विभाग की ओर से ही दिशा-निर्देश जारी होंगे। विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी होने पर योजना पर काम किया जाएगा। - भारत भूषण गोगिया, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article