{"_id":"6ae33a0826b2857a2500231d","slug":"the-gmda-will-now-take-charge-of-the-maintenance-of-the-delhi-jaipur-highway-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-105808-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे के अंडरपास व एफओबी के रखरखाव का जिम्मा अब जीएमडीए संभालेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे के अंडरपास व एफओबी के रखरखाव का जिम्मा अब जीएमडीए संभालेगा
विज्ञापन
राजीव चौक पर बना फुटओवर ब्रिज। संवाद
एनएचएआई ने पत्र लिखकर जीएमडीए से मांगा खर्च का एस्टिमेट
प्रवीन कुमार
गुरुग्राम। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित अंडरपास, फुटओवर ब्रिज (एफओबी), गैर-मोटर चालित परिवहन (एनएमटी) अंडरपास और सबवे के रखरखाव का कार्य गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) को सौंप दिया है। जीएमडीए अब इन ढांचों के संचालन व रखरखाव का जिम्मा संभालेगा। यह निर्णय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में लिया गया था।
एनएचएआई की पीआईयू द्वारका के उप महाप्रबंधक प्रांजल बुरगोहेन ने सितंबर में जीएमडीए के इंफ्रास्ट्रक्चर विंग को पत्र भेजा था। इसमें अंडरपास, एफओबी सहित अन्य संरचनाओं पर आने वाले खर्च का लागत अनुमान भी मांगा गया है। वर्तमान में रखरखाव में कमी से लोगों को परेशानी होती है। एनएचएआई ने सरहोल बॉर्डर से खेड़कीदौला के बीच इन संरचनाओं का रखरखाव जीएमडीए से कराने की योजना बनाई है। रखरखाव का खर्च एनएचएआई द्वारा जीएमडीए को दिया जाएगा। यह कार्य एनएचएआई के डिपॉजिट वर्क के रूप में तय मानकों के तहत होगा।
हाईवे पर वाहनों का संचालन सुचारू होगा
हस्तांतरित बुनियादी ढांचे में एनएच-48 के किमी 14.300 से किमी 42.000 के बीच के मुख्य हिस्से शामिल हैं। इनमें छह अंडरपास, 13 फुटओवर ब्रिज और एनएमटी व पैडेस्ट्रियन अंडरपास शामिल हैं। जीएमडीए को जलभराव, लाइटिंग व नियमित रखरखाव की समस्याओं का त्वरित निपटारा करना होगा। इससे हाईवे पर वाहनों का संचालन सुचारी होगा और लाखों वाहन चालकों व राहगीरों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एनएच-48 पर अंडरपास, एफओबी, सबवे के रखरखाव को लेकर जीएमडीए से खर्च का एस्टिमेट मांगा गया है। इस बारे में जल्द ही जीएमडीए अधिकारियों से मिलकर आगामी योजना पर चर्चा की जाएगी। - प्रांजल बुरगोहेन, उप महाप्रबंधक (तकनीकी), एनएचएआई