फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The flats were booked seven years ago, till date not occupied

बीपीटीपी सोसाइटी में फ्लैट न मिलने पर बीएएल कार्ड धारकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 18 Oct 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The flats were booked seven years ago, till date not occupied
बीपीटीपी प्रोजेक्ट में फ्लैट नहीं मिलने की शिकायत लेकर एसटीपी के कार्यालय पहुंचे बीपीएल कार्ड ध - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। बीपीटीपी के शहर मेें रिहायशी प्रोजेक्टों में सात साल पहले आवेदन करने के बाद भी फ्लैट न मिलने पर सोमवार को बीपीएल कार्ड धारक परिवारों के लोगों ने सीनियर टाउन प्लानर (एसटीपी) कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की। एसटीपी से मिलकर शिकायत पत्र सौंपा। एसटीपी ने लोगों को आश्वासन दिया है कि वह बिल्डर से फ्लैट आवंटन की रिपोर्ट मांगकर उन्हें जल्द से जल्द फ्लैट दिलवाने का प्रयास करेंगे। कमी पाए जाने पर बिल्डर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर-66 व सेक्टर-37डी स्थित बीपीटीपी के रिहायशी प्रोजेक्टों में शहर व आसपास के लोगों ने फ्लैट पाने के लिए सात साल पहले आवेदन किया था। लोगों का कहना है कि फ्लैट बनने के बाद भी उन्हें आज तक नहीं सौंपे गए हैैं। जबकि वह फ्लैट सामान्य वर्ग में ऊंचे दामों में बेचे जा रहे हैं। इसे लेकर इन फ्लैट के लिए आवेदन करने वाले शहर सहित बादशाहपुर, सुखराली, मानेसर, मदनपुरी व खेड़री माजरा आदि के लोग डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानिंग (डीटीपी) विभाग में सीनियर टाउन प्लानर (एसटीपी) संजीव मान के दफ्तर पर पहुंच गए। बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। एसटीपी से मुलाकात कर उन्हें शिकायत पत्र सौंपा। एसटीपी ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह बिल्डर से इसकी रिपोर्ट मांगेंगे। आवेदन करने वाले लोगों के फ्लैट की वर्तमान में क्या स्थिति है इसकी जांच कराई जाएगी। जल्द ही लोगों को फ्लैट दिलाने का प्रयास किया जाएगा। फ्लैट के आवंटन में यदि गड़बड़ पाई जाती है तो बिल्डर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीपीटीपी प्रोजेक्ट में फ्लैट पाने के लिए सात साल पहले आवेदन किया था। प्रोजेक्ट का तेजी से विकास हुआ है, सामान्य वर्ग में खूब आवंटन हो रहे हैं, लेकिन बीपीएल कार्ड धारक परिवार भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विमलेश, आवेदनकर्ता
फ्लैट पाने के लिए बिल्डर, विभागों के चक्कर लगा-लगा कर थक गए हैं, कोई सुनवाई नहीं कर रहा। आवंटन के लिए ड्रॉ न हो पाने का बहाना बनाकर टाल दिया जाता है।

- सुरेंद्र कुमार, आवेदनकर्ता
बीपीएल परिवारों को फ्लैट का आवंटन न हो पाने को लेकर बिल्डर से रिपोर्ट मांगी जाएगी। आवंटन प्रक्रिया की जांच की जाएगी। बीपीएल परिवारों को जल्द ही फ्लैट दिलाए जाएंगे।
- संजीव मान, एसटीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed