{"_id":"688d0a4e742010dcbb0fdc74","slug":"the-effect-of-bringing-the-citys-cleanliness-system-back-on-track-is-visible-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63693-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर लाने का दिख रहा है असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर लाने का दिख रहा है असर
विज्ञापन
फोटो-
- बारिश के दौरान खत्तों व गलियों से उठा रहा कूड़ा
- बंधवाड़ी प्लांट का बदल रहा नजारा, आसपास के दृश्यों को सुंदर बनाने में जुटा निगम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से स्वच्छता का महा अभियान की पहल का असर अब दिखने लगा है। निगमायुक्त सहित अतिरिक्त निगमायुक्त व संयुक्त आयुक्त इसकी खुद निगरानी कर रहे हैं। इस दौरान बारिश में सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंट, गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट से उठाया जा रहा है। गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था पर सरकार की सीधे नजर है और एसीएस स्तर के अधिकारी की ओर से समीक्षा बैठक की जा रही है।
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम ने सोमवार से गहन स्वच्छता अभियान की शुरूआत कर दी है। यह अभियान शहरभर के गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट्स, सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंट्स, सड़कों, गलियों, ग्रीन बेल्ट्स और सार्वजनिक स्थलों की सफाई को केंद्र में रखते हुए शुरू किया गया है। आने वाले कुछ दिनों में इसके सकारात्मक प्रभाव नजर आएंगे और शहर वासियों से सहयोग से बड़ा बदलाव आएगा।
00
36 वार्डों में रोजाना चल रहा अभियान
नगर निगम ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी 36 वार्डों में कार्यकारी अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, कनिष्ठ अभियंताओं, वरिष्ठ सफाई निरीक्षकों और सफाई निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है। ये सभी अधिकारी सुबह से ही फील्ड में सक्रिय रहकर सफाई व्यवस्था की निगरानी और समन्वय कर रहे हैं। वार्ड पार्षदों और समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा भी अभियान में भाग लेकर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाई जा रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर छवि सुधारने की कवायद
गंदगी और बारिश के पानी से सोशल मीडिया पर खराब हो रही छवि को ठीक करने का मोर्चा खुद निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने संभाल रखा है। वह एक-एक ट्वीट का खुद जवाब दे रहे हैं। जहां पर समस्या है वहां पर अधिकारियों की जिम्मेवारी तय कर रहे हैं। नगर निगम की ओर से सफाई को लेकर अलग-अलग कलाकारों के माध्यम से जागरुकता वीडियो बनवाया जा रहा है। जिसे नगर निगम के सभी सोशल मीडिया पर लांच किया जाएगा। शहर के लोगों को सोशल मीडिया पर जागरुक करने को लेकर और भी तैयारी करने में नगर निगम प्रशासन जुटा हुआ है।
वर्जन
शहर की सफाई व्यवस्था ठीक करने के लिए सफाई अभियान चलाया गया है। आवश्यकता के अनुसार संसाधनों को उपलब्ध कराने के लिए टेंडर अलग-अलग टेंडर भी आवंटित किए गए हैं।
- प्रदीप दहिया, नगर निगम आयुक्त, गुरुग्राम