{"_id":"61fd256e7d974d571b1f2505","slug":"the-driver-was-put-to-death-by-hitting-him-with-a-brick-shovel-gurgaon-news-noi6303802193","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में चालक को ईंट-फावड़े से वारकर मौत के घाट उतारा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में चालक को ईंट-फावड़े से वारकर मौत के घाट उतारा था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र के रिठौज गांव में बृहस्पतिवार को चालक संजय की हत्या कर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रंजिश में गांव के ही आरोपी ने युवक की हत्या सिर में ईंट और फावड़े से वार करके की थी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए ईंट और फावड़े बरामद कर लिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की पुुष्टि हुई है।
एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि मृतक के परिवार की आरोपी गौरव निवासी रिठौज से रंजिश रही है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि शिकायतकर्ता रणधीर (मृतक संजय का भाई) के साथ उसका विवाद हो गया था। रणधीर ने मारपीट भी की थी। संजय भी उसे धमकाता था। दो फरवरी की शाम को संजय पत्नी से दो सौ रुपये लेकर शराब पीने के लिए गया था। रात में शराब पीकर लौट रहा था। तभी गौरव के साथ झगड़ा हो गया। इस पर गौरव ने संजय के सिर में ईंट और फावड़े से कई वार किए। इसके बाद वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संजय के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। संजय के चाचा के बेटे जीतू ने बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे देखा कि संजय गली में पड़ा हुआ था। सिर में गोली लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।