फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The driver was put to death by hitting him with a brick-shovel

रंजिश में चालक को ईंट-फावड़े से वारकर मौत के घाट उतारा था

Fri, 04 Feb 2022 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
The driver was put to death by hitting him with a brick-shovel
गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र के रिठौज गांव में बृहस्पतिवार को चालक संजय की हत्या कर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रंजिश में गांव के ही आरोपी ने युवक की हत्या सिर में ईंट और फावड़े से वार करके की थी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए ईंट और फावड़े बरामद कर लिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की पुुष्टि हुई है।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि मृतक के परिवार की आरोपी गौरव निवासी रिठौज से रंजिश रही है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि शिकायतकर्ता रणधीर (मृतक संजय का भाई) के साथ उसका विवाद हो गया था। रणधीर ने मारपीट भी की थी। संजय भी उसे धमकाता था। दो फरवरी की शाम को संजय पत्नी से दो सौ रुपये लेकर शराब पीने के लिए गया था। रात में शराब पीकर लौट रहा था। तभी गौरव के साथ झगड़ा हो गया। इस पर गौरव ने संजय के सिर में ईंट और फावड़े से कई वार किए। इसके बाद वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संजय के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। संजय के चाचा के बेटे जीतू ने बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे देखा कि संजय गली में पड़ा हुआ था। सिर में गोली लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed