फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The driver-operator made electronic goods worth 50 lakhs missing from the container

चालक-परिचालक ने कंटेनर से गायब किए 50 लाख का इलेक्ट्रॉनिक सामान

Sun, 22 May 2022 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
The driver-operator made electronic goods worth 50 lakhs missing from the container
गुरुग्राम। बिलासपुर से गुजरात स्थित अहमदाबाद के लिए रवाना हुए एक कंटेनर से उसके चालक व परिचालक ने 50 लाख रुपये का इलेक्ट्रानिक सामान गायब कर दिया। कंटनेर में मोबइल फोन, लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रानिक सामान थे। चोरी की जानकारी मिलते ही संबंधित ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने अपने चालक व परिचालक खिलाफ बिलासपुर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से राजस्थान के अलवर निवासी योगेश्वर ने बताया कि 10 मई को उसकी गाड़ी (कंटेनर) बिलासपुर स्थित एक कंपनी से करोड़ों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थी। कंटेनर को राजस्थान स्थित भरतपुर निवासी उसमान उर्फ पाजु चला रहा था, जबकि पलवल निवासी अल्ताफ उसका परिचालक था। दोनों कंटनेर को अहमदाबाद के लिए रवाना हुए। गंतव्य पर पहुंचने के बाद कंटेनर से सामान को उतरवाने से पहले ही दोनों कहीं चले गए। उधर, संबंधित कंपनी के कर्मचारियों ने जब कंटेनर से सामानों को उतारा तो पाया कि उसमें से करीब 50 लाख रुपये का सामान गायब है। पीड़ित के अनुसार अहमदाबाद से इसकी जानकारी उन्हें दी गई। उन्होंने तुरंत चालक व परिचालक के मोबाइल फोन पर कॉल की, लेकिन दोनों के मोबाइल फोन बंद जा रहे थे। आरोप है कि चालक और परिचालक दोनों ने कंटेनर से सामान चोरी कर रास्ते में ही कहीं बेच दिया। ऐसे में पीड़ित की शिकायत पर बिलासपुर थाना की पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed