फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The drain will improve water drainage during the rainy season.

Gurugram News: बरसात के दौरान पानी की निकासी बेहतर करेगी ड्रेन

Wed, 01 Jul 2026 05:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
The drain will improve water drainage during the rainy season.
गांव बढ़ा में निगम बनवा रहा 500 मीटर लंबी ड्रेन, मेयर ने किया शिलान्यास
विज्ञापन

नंबर गेम -76 लाख रुपये की लागत से बनेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने बुधवार को वार्ड-20 के गांव बढ़ा में 76 लाख रुपये की लागत से बनने वाली ड्रेन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। नगर निगम की ओर से करीब 500 मीटर लंबी इस ड्रेन का निर्माण गांव की मुख्य सड़क पर स्थित नयारा पेट्रोल पंप से एचएसआईआईडीसी की ड्रेन तक कराया जाएगा। इस ड्रेन के बनने से बरसात के दौरान पानी की निकासी बेहतर होगी और जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

शिलान्यास के बाद मेयर ने गांव हयातपुर का दौरा कर सफाई व्यवस्था और जल निकासी की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पहले गांव की सभी नालियों और नालों की अच्छी तरह सफाई कराई जाए। साथ ही गांव की गलियों में बनी छोटी नालियों की भी जांच की जाए। जहां कहीं नालियां टूटी हुई या क्षतिग्रस्त हैं, वहां जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि बारिश के समय लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि बारिश के मौसम में छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी समस्या बन सकती है। इसलिए सभी अधिकारी सफाई और मरम्मत कार्यों की नियमित निगरानी करें और किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी काम तय समय के भीतर पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उनके साथ पार्षद प्रताप सिंह, नगर निगम मानेसर के एक्सईएन सुशील ठाकरान, एसडीओ शशिकांत, संजोग शर्मा, जेई साहिल सांगवान सहित अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed