फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The drain on NH-48 from Narsinghpur to Badshahpur drain will be paved.

Gurugram News: एनएच-48 पर नरसिंहपुर से बादशाहपुर ड्रेन तक पक्का होगा नाला

Thu, 25 Dec 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The drain on NH-48 from Narsinghpur to Badshahpur drain will be paved.
जलभराव से मिलेगी मुक्ति, जीएमडीए ने टेंडर जारी किया
विज्ञापन


6.41 करोड़ रुपये की आएगी लागत

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) एनएच-48 स्थित नरसिंहपुर से बादशाहपुर ड्रेन (लेग-3) तक नरसिंहपुर कच्चे नाले को पक्का कराने जा रहा है। करीब 6.41 करोड़ रुपये से होने वाले कार्य का जीएमडीए ने टेंडर जारी कर दिया है। कार्य अलॉट होने के बाद ठेकेदार को छह माह में काम पूरा करना होगा।
दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) स्थित नरसिंहपुर गांव के पास हाईवे की सर्विस रोड पर जलभराव की समस्या लंबे समय से चली आ रही थी। यहां पर पंप लगाकर पाइप से बरसाती पानी को बादशाहपुर ड्रेन में डाला जा रहा था। बारिश के मौसम में हाईवे की सर्विस रोड पर जलभराव की समस्या से यातायात प्रभावित होता था। हालांकि जीएमडीए ने हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) द्वारा वर्ष 2006 में अधिग्रहित भूमि पर 750 मीटर लंबी जल निकासी की पाइप लाइन बिछाने की योजना बनाई थी लेकिन जमीन नहीं मिलने पर काम अटका हुआ था।
विज्ञापन

मई में जीएमडीए और एचएसआईआईडीसी ने एनएच-48 स्थित नरसिंहपुर और मोहम्मदपुर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाकर नरसिंहपुर सर्विस रोड पर जलभराव की समस्या को हल करने के लिए कच्चा नाला बनवा दिया था। यहां पर 6 मीटर चौड़ा नाला बनाया गया है। योजना के अनुसार एनएच-48 नरसिंहपुर से बादशाहपुर तक स्टॉर्म वाटर ड्रेन (लेग-III) का निर्माण राधा कृष्ण गार्डन से होते हुए किया जाएगा। वहीं, नरसिंहपुर पुलिया से हाईवे के साथ नाले का निर्माण एनएचएआई की ओर से कराया जाना है। एनएचएआई का नरसिंहपुर के पास पुलिया है। इस पुलिया से हाईवे के साथ नाला राधा कृष्णा गार्डन तक जाता है। इसके बाद बादशाहपुर ड्रेन में मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए अपने अधिकार क्षेत्र के नाले का निर्माण कार्य पूरा कराने में जुट गया है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि नरसिंहपुर कच्चे नाले को पक्का करने की योजना है। उन्होंने बताया कि नाले को ऊपर से भी पक्का कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी किया गया और सात जनवरी के बाद खोला जाएगा।



मेट्रो रूट के सरफेस ड्रेन की डीसिल्टिंग होगी
जीएमडीए मिलेनियम सिटी सेंटर, सुभाष चौक से हीरो होंडा चौक, सेक्टर डिवाइडिंग रोड 32/38, 38/39, 68/69, 69/70, 70/75, 71/73, 73/74, 75/75ए, 75ए/76, 76/77, 78/79, 46/47, 53/56, 49/50 और 58 से 67 तक सरफेस ड्रेन की डीसिल्टिंग कराने जा रहा है। जीएमडीए इस कार्य पर 5.56 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। कार्य अलॉट होने के बाद ठेकेदार को आठ माह में काम पूरा करना होगा। बता दें कि ओल्ड मेट्रो परियोजना के तहत मिलेनियम सिटी से सेक्टर नौ तक मेट्रो का निर्माण चल रहा है। जीएमडीए इस रोड पर अगले साल जलभराव न होने पाए, इसे देखते हुए सरफेस नालों की सफाई कराने में जुट गया है। गुरुग्राम मेट्रो मिलेनियम सिटी से सुभाष चौक से हीरो होंडा चौक होते हुए सेक्टर नौ और आगे साइबर सिटी तक जाएगी। साथ ही मेट्रो रूट के दोनों ओर से प्रमुख सेक्टरों में नालों की भी सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed