{"_id":"6207f241e911c701964d411d","slug":"the-direction-of-movement-of-ahir-regiment-will-be-decided-today-gurgaon-news-noi6319408197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज तय होगी अहीर रेजिमेंट के आंदोलन की दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज तय होगी अहीर रेजिमेंट के आंदोलन की दिशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर नौ दिन से चल रहे आंदोलन की आगे की दिशा रविवार को तय होगी। खेड़की दौला टोल के पास द्वारका एक्सप्रेस वे के एक हिस्से में चल रहे अनिश्चित धरने के बीच संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा अहम बैठक करेगा। मोर्चा की कोर कमेटी धरने में मौजूद लोगों से विचार-विमर्श कर आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार करेगा। देश और प्रदेश के बड़े नेताओं को अहीर रेजिमेंट के समर्थन में पत्र सौंपने के बाद अब बड़े कदम की तैयारी में है।
मोर्चा के संस्थापक सदस्य मनोज यादव कांकरोला ने बताया कि अब समय आ गया है कि अहीर रेजिमेंट के मुद्दे पर आगे बढ़ा जाए। बैठक के बाद मोर्चा द्वारा आगे की रणनीति का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रविवार को क्षेत्र तथा दूर दराज से आई सर्व समाज की सरदारी के सामने धरने को नई दिशा देते हुए कुछ ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं जिसकी घोषणा बैठक उपरांत धरनास्थल पर ही की जाएगी।
वहीं रविवार को सोशल मीडिया पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। मोर्चा के सदस्यों ने बताया कि ट्विटर पर हैशटैग, अहीर रेजिमेंट प्रोटेस्ट का ट्रेंड चलाकर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज को बुलंद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसे लेकर युवा वर्ग में काफी जोश तथा उत्साह है। इस बीच शनिवार को सरदार कर्नेल सिंह, सरदार जगदेव सिंह तथा सरदार जरनेल सिंह के नेतृत्व में पंजाब, मकसूद हुसैन के नेतृत्व में बिहार, खुशीराम यादव की अगुवाई में मुंडावर, राजस्थान तथा शिशुपाल यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश से धरनास्थल पर पहुंचे यादव समाज ने अनिश्चितकालीन धरने में सहयोग और समर्थन दिया। इस दौरान जेपी यादव, राजू यादव की अगुवाई में भांगरोला गांव के लोगों ने धरने को अपना समर्थन दिया। इसके अलावा अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति के अध्यक्ष राव अजीत सिंह, सतीश यादव बाबड़ा, राकेश यादव हयातपुर, अजीत यादव, मनीराम यादव चंदू ने भी अपनी टीम के साथ पहुंचकर अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग का समर्थन किया।