{"_id":"68a8b8a804ab32713403b390","slug":"the-corporation-sterilized-and-vaccinated-24-thousand-dogs-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65328-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: निगम ने की 24 हजार कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: निगम ने की 24 हजार कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण
विज्ञापन
- चारों जोन में खुलेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, एक में बनकर हुआ तैयार
- दो की जगह चार एजेंसी करेगी काम, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन होगी पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम ने बीते साल 24 हजार बेसहारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण किया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को देखते हुए इस साल नगर निगम चारों जोन में एनिमल बर्थ सेंटर (एबीसी) सेंटर खोलने व चार अलग-अलग एजेंसियों को इसकी जिम्मेदारी देगा। गुरुग्राम नगर निगम ने शहर में बेसहारा कुत्तों की बढ़ती संख्या देखते हुए नई योजना तैयार की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, निगम अब पूरे शहर को चार जोन में बांटकर हर जोन के लिए अलग-अलग एजेंसियों को टीकाकरण और बंध्याकरण का काम सौंपने की तैयारी कर रहा है। अभी तक यह काम पूरे शहर में सिर्फ दो एजेंसियां कर रही थीं, जिससे काम की गति धीमी थी। अब चार एजेंसियों की मदद से इनकी संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। निगम अधिकारियों का दावा है कि दिसंबर से पहले इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
निगम का एबीसी सेंटर बनकर हुआ तैयार
नगर निगम का एक नया एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर बनकर तैयार हो गया है। अगले महीने से कुत्तों का टीकाकरण और बंध्याकरण का काम शुरू हो जाएगा। इस सेंटर में खास बात यह है कि यहां उन खतरनाक कुत्तों को रखने की भी सुविधा है, जो लोगों के लिए खतरा बन चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश में ऐसे कुत्तों को सार्वजनिक जगहों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर रखने की बात कही गई थी। इसके साथ ही अलग-अलग अन्य तीनों जोन में इसे खोला जाएगा।
नगर निगम के चारों जोन में एसीबी सेंटर खोलने व अलग-अलग जोन में चार एजेंसी को इसका काम सौंपा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा। - प्रीतपाल, संयुक्त आयुक्त, एसबीएम, नगर निगम, गुरुग्राम