फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The construction of Gurugram-Pataudi-Rewari highway will gain momentum

Gurugram News: गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे के निर्माण को मिलेगी गति

Sun, 27 Apr 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The construction of Gurugram-Pataudi-Rewari highway will gain momentum
द्वारका एक्सप्रेसवे से गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे के निर्माण में कई जगहों पर आ रहे बिजली के टावर, सब स्टेशन और पोल को हटाया जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे से गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे के निर्माण कार्य को अब रफ्तार मिलेगी। द्वारका एक्सप्रेसवे से वजीरपुर चौक तक (एनएच-352डब्ल्यू) गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे के निर्माण में बाधा डालने वाली विद्युत लाइनों को स्थानांतरित करने का काम जल्द सिरे चढ़ेगा।
इसके लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण एनएचएआई को करीब 52.72 करोड़ रुपये देगा। इसकी जीएमडीए बोर्ड बैठक से मंजूरी मिल गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे परियोजना पर कार्य चल रहा है और इस साल के अंत तक परियोजना पूरी होने की उम्मीद है। इस परियोजना के लिए एनएच-352डब्ल्यू के द्वारका एक्सप्रेसवे से वजीरपुर चौक (0-6 किमी) खंड में कई ईएचटी और एलटी/एचटी लाइनें हैं, जिन्हें हाईवे निर्माण के लिए स्थानांतरित या ऊंचा किया जाना है। बिजली की तारें नहीं हटने से कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए एनएचएआई को जीएमडीए की ओर से रुपये देने हैं, जिससे बाधाओं को दूर किया जा सके। योजना के अनुसार गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे के दायरे में आ रहे 66 केवी हरसरू-फर्रुखनगर लाइन की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। इसी प्रकार हाईवे के बीच 400 केवी दौलताबाद-सेक्टर-72 लाइन की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। तीसरा द्वारका एक्सप्रेसवे से वजीरपुर चौक से गुरुग्राम-पटौदी रोड 400 केवी बमरौली-तुगलकाबाद लाइन को स्थानांतरित व ऊंचा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 11 केवी गढ़ी स्टेशन, 11 केवी मकरोला और 11 केवी हाजीपुर आरडीएस फीडर को स्थानांतरित किया जाना है। जीएमडीए ने एचवीपीएनएल व डीएचबीवीएन को पहले करीब 31 करोड़ रुपये जारी किए थे। इसके बाद एनएचएआई को बीबीएमबी और डीटीएल लाइनों के स्थानांतरण या उठाने से संबंधित कार्य कराने हैं। इस पर करीब 52.72 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। इस मामले को तीन दिन पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई जीएमडीए बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल गई थी। जीएमडीए के एनएचएआई को पैसे देने के बाद तारों को ऊंचा उठाने के कार्य में तेजी जाएगी।
तैयार हो रहा 188 मीटर लंबा दो लेन का फ्लाईओवर
द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे को जोड़ने के लिए 188 मीटर लंबा दो लेन का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने कहा कि फ्लाईओवर बनाने से द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे के बीच यातायात सुगम होगा। अधिकारी ने कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण में अतिरिक्त समय लगने की संभावना है, क्योंकि द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज गति से यातायात का संचालन होता है और उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि निर्माण के दौरान यातायात की आवाजाही प्रभावित न हो। रेवाड़ी हाईवे पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड/फ्लाईओवर और बसई के पास द्वारका एक्सप्रेसवे पर अंडरपास के निर्माण से सेक्टरों में यातायात की आवाजाही आसान हो जाएगी। इससे फर्रुखनगर,पटौदी, रेवाड़ी और सोहना के साथ कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा।



दिसंबर तक पूरा होगा हाईवे
गुरुग्राम-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण एनएचएआई द्वारा 2020 से करीब 15000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जा रहा है। सड़क के विस्तार के लिए पेड़ों की कटाई, अतिक्रमण हटाने और भूमि संबंधी मुकदमेबाजी से संबंधित मुद्दों के कारण परियोजना का कार्य लक्ष्य से पीछे चल रहा है। इस 46 किलोमीटर परियोजना को 2022 में पूरा होना था। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार अब इस साल अक्तूबर-दिसंबर तक परियोजना पूरी हो जाएगी। इसके बाद लोगों को दिल्ली-जयपुर हाईवे के अलावा अतिरिक्त हाईवे मिल जाएगा। इससे सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे से रेवाड़ी हाईवे होकर नारनौल, जयपुर, रोहतक और राजस्थान जाना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed