फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The company had deactivated the SIM; now, it must reactivate it and provide compensation.

Gurugram News: कंपनी ने कर दी थी सिम बंद,अब मुआवजे देने के साथ करनी होगी शुरू

Thu, 20 Aug 2026 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The company had deactivated the SIM; now, it must reactivate it and provide compensation.
उपभोक्ता आयोग से
विज्ञापन

बिना कारण बताए अचानक किया था सिम बंद

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। वोडाफोन को अचानक से बिना कारण दिए उपभोक्ता की सिम बंद करना भारी पड़ गया। उपभोक्ता आयोग ने वोडाफोन कंपनी को आदेश दिया है कि कि उपभोक्ता को मुआवजा देने के साथ ही सिम शुरू करनी होगी। यह आदेश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष संजीव जिंदल ने दिया है।
इंद्रा पूरी निवासी राम बिलास ने आयोग में दायर की याचिका में बताया कि वह 2016 से वोडाफोन का नंबर का इस्तेमाल कर रहे थे। 22 मार्च 2021 की दोपहर को अचानक से उनका नंबर बंद हो गया। अगले दिन वह वोडाफोन के स्टोर पर गए। वहां पर उनसे 100 रुपये लेने के साथ ही एक फार्म भरवाया गया और आश्वासन दिया गया कि उनका नंबर दो से चार घंटे में चल जाएगा लेकिन नहीं नहीं चला। इसके बाद उन्होंने उपभोक्ता आयोग में इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन

आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद माना कि कंपनी की तरफ से ऐसी कोई भी दलील नहीं दी गई जिससे माना जाए कि उनकी तरफ से सिम बंद करने का काम ठीक हो। आयोग ने कंपनी को आदेश दिया है कि वह 45 दिन में शिकायतकर्ता की सिम को फिर से उनके नाम पर शुरू की जाए। इस दौरान उन्हें हुई मानसिक परेशानी होने पर 15 हजार रुपये का मुआवजा और कानूनी प्रक्रिया पर हुए खर्च के लिए 11 हजार रुपये देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed