फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The community hall of Samaspur village is in a dilapidated condition, the building has become dilapidated in just four years.

Gurugram News: समसपुर गांव के सामुदायिक भवन की बदहाल स्थिति, चार साल में ही जर्जर हुई इमारत

Sun, 17 May 2026 06:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
The community hall of Samaspur village is in a dilapidated condition, the building has become dilapidated in just four years.
फोटो
विज्ञापन


- उद्घाटन के बाद भी अधूरा रहा निर्माण, टूटी दीवारें और गंदगी से ग्रामीण परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। वार्ड नंबर-14 स्थित समसपुर गांव का सामुदायिक भवन बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। करीब चार साल पहले बनाए गए भवन की हालत इतनी खराब हो गई है कि ग्रामीण यहां कार्यक्रम आयोजित करने से डरने लगे हैं। भवन की दीवारों से प्लास्टर झड़ रहा है। कई खिड़कियां टूटी हुई हैं और फर्श का पत्थर भी जगह-जगह से उखड़ चुका है। भवन का मुख्य गेट तक नहीं लगाया गया है। वहीं भवन की चहारदिवारी भी कई स्थानों से टूटी हुई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जिस सामुदायिक भवन को गांव के लोगों की सुविधा और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बनाया गया था। उसकी देखरेख पूरी तरह से नजरअंदाज की जा रही है। भवन परिसर में अब कूड़ा डाला जाने लगा है जिससे गंदगी और बदबू फैल रही है। पास में सरकारी स्कूल होने के कारण इसका असर बच्चों पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार इस सामुदायिक भवन का उद्घाटन पहले मंत्री राव नरबीर द्वारा किया गया था। उस समय भवन का निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा भी नहीं हुआ था। इसके बाद दोबारा पार्षद कुलदीप यादव ने इसका उद्घाटन किया बावजूद इसके भवन की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम निवासी योगेंद्र, महेंद्र, विजय, जितेंद्र, प्रशांत और सुधीर ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति यहां कार्यक्रम करना चाहता है तो उसे जेब से सफाई और व्यवस्था पर खर्च करना पड़ता है। लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि भवन की देखरेख को लेकर गंभीर नहीं हैं। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सामुदायिक भवन की जल्द मरम्मत करवाई जाए। परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए और सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed