{"_id":"68aee54d7334c77fb1085607","slug":"the-city-resonated-with-ganpati-bappa-morya-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-105815-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गणपति बप्पा मोरया से गूंज उठा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गणपति बप्पा मोरया से गूंज उठा शहर
विज्ञापन
भैरु मंदिर विकास समिति की ओर से निकाली गई शोभा यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री भैरु मंदिर विकास समिति के सौजन्य से बुधवार को सत्रहवां श्रीगणेश चतुर्थी उत्सव एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणपति की पूजा के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं द्वारा बप्पा की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भगवान श्री गणेश जी को रंग-बिरंगे मनमोहक फूलों से सुसज्जित पालकी में विराजमान कराया गया। कलश यात्रा के दौरान शहर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा।
कलश यात्रा सीताराम मंदिर से ढोल नगाड़े एवं बैंड बाजे के साथ शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए निकाली गई। दोपहर के समय कथावाचक गौरव कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद द्वारा श्रीमद् भागवत महात्म की कथा सुनाई गई। इस मौके पर अधिवक्ता सर्वेश सिंघला, विकास कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश शास्त्री, सुदर्शन शर्मा, राधेश्याम खंडेलवाल, रत्नलाल गोयल, मनोहर, टिक्कम चंद सैनी, सचिन कठोलिया सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।