फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The city became tricolor, the color of patriotism climbed from Sadar Bazar to Mall

Gurugram News: तिरंगामय हुआ शहर सदर बाजार से मॉल तक चढ़ा देशभक्ति का रंग

Mon, 14 Aug 2023 07:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 14 Aug 2023 07:39 PM IST
विज्ञापन
The city became tricolor, the color of patriotism climbed from Sadar Bazar to Mall
स्व्तंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सदर बाजार में आई लव माई इंडिया लिखे पट्टे पहनाते युवक 
फोटो
विज्ञापन

तिरंगामय हुआ शहर सदर बाजार से मॉल तक चढ़ा देशभक्ति का रंग
-स्व्तंत्रता दिवस पर सदर बाजार से मॉल तक लोगों ने जमकर की खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस के रंग में शहर रंग गया है। तिरंगे झंडे, सजावटी चीजों, बैलून आदि से दुकानों, मॉल और कार्यालयों की सजावट की गई है। तिरंगी बत्तियों से कई जगह बड़ी बिल्डिंगों को सजाया गया है। सुबह सवेरे स्वतंत्रता सेनानियों और देश के विभिन्न राज्यों के नृत्य संगीत के लिए रंग बिरंगी पोशाकों में सजे बच्चे स्कूल जाते नजर आए। स्कूलों में देशभक्ति के गीत और नृत्य से सजे कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सदर बाजार में झंडे, बैच, तिरंगे बैंड, तिरंगी टोपियां, पगड़ी, क्लीप, हेयर बैंड से लेकर टी शर्ट और दुपट्टे तक की खरीदारी लोगों ने की। कई तरह की सजावटी एक्सेसरीज बाजार में उपलब्ध थी। विक्रेताओं ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए बिक्री हो रही है। इस साल तिरंगे से जुड़ी चीजों की बिक्री बढ़ी है। कई नए आइटम आ गए हैं। लोग घरों में तिरंगा लगाने के लिए खरीद रहे हैं। कपड़े से बने बड़े तिरंगे की भी अच्छी मांग है। खास तौर पर बड़े कॉरपोरेट कार्यालयों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों को सजाने के लिए भी लोग तिरंगा और अन्य चीजें खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान का दिख रहा खासा असर है, लोग अपने घरों के बाहर फहराने के लिए भी तिरंगा ले जा रहे हैं। द्वारका एक्सप्रेस वे समेत शहर के विभिन्न सोसाइटियों को भी स्वतंत्रता दिवस की थीम पर सजाया गया है। सोसाइटियों में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मॉल को एलईडी लाइट और अन्य तरीकों से तिरंगे और देशभक्ति के थीम पर सजाया गया है। कई जगह स्वतंत्रता दिवस पर खरीदारी पर छूट के भी अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनियों में हर घर तिरंगा अभियान
साई कुंज सोसाइटी, निहाल कॉलोनी, निहाल कॉलोनी एक्सटेंशन, बजघेड़ा गांव आदि में लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया। सबने मिलकर तिरंगा एक दूसरे को बांटे और तिरंगा लेकर कॉलोनियों में घूमे और घरों में लगाने के लिए उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed