फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The child who went to bathe in the pool died due to drowning

12 साल के बच्चे की इच्छापुरी कुंड में डूबने से मौत

Mon, 02 Aug 2021 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
The child who went to bathe in the pool died due to drowning
पटौदी। शीतला कॉलोनी में रहने वाला 12 वर्षीय मनीष अपनी मां और ममेरे भाई के साथ सोमवार की सुबह छह बजे की बस से पटौदी गया था। जहां पर जल चढ़ाने से पहले लगभग सात बजे वह नहाने के लिए कुंड में उतरा और पानी में डूबने लगा। जिसे निकाल कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पटौदी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि वह अपने मामा के पास रह रहा था। पुलिस के अनुसार परिवार के लोग सुबह छह बजकर दस मिनट की बस से इच्छापुरी गए थे। वहां पहुंचने के बाद लोगों ने कुंड में स्नान करना चाहा। इसी दौरान वह गहरे पानी की ओर कब गया। किसी ने नहीं देखा। सावन का दूसरे सोमवार का दिन होने के कारण कुंड में भीड़ अधिक थी। वहां पर नहा रहे अन्य लोगों की नजर पानी में डूबते मनीष पर पड़ी। जब तक उसे बाहर निकाला जाता तब तक काफी देर हो गई थी। गौरतलब है कि इस कुंड पहले भी श्रद्धालुओं के डूबने की घटना घट चुकी है।
विज्ञापन

गोताखोरों की हो व्यवस्था
बच्चे की कुंड में डूबने से मौत के बाद श्रद्धालुओं तथा आसपास के नागरिकों का कहना है कि कुंड गहरा है और पानी भी अधिक है। इसलिए यहां पर अगले दोनों सोमवार के दिन आयोजकों तथा प्रशासन को गोताखोरों की व्यवस्था करानी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं में अब किसी बच्चे की जान न जाए। लोगों का कहना है कि यदि गोताखोरों की तैनाती होती तो बच्चे को बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed