फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Chief Minister stopped the convoy and played cricket with the youth

Gurugram News: मुख्यमंत्री ने काफिला रुकवाकर युवाओं संग खेला क्रिकेट

Mon, 02 Jun 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister stopped the convoy and played cricket with the youth
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अपने गुरुग्राम दौरे के दौरान अनोखी मिसाल पेश करते हुए काफिले को बीच रास्ते रुकवाकर स्थानीय युवाओं के साथ क्रिकेट खेला। यह दृश्य उस समय सामने आया जब मुख्यमंत्री स्थानीय लेजर वैली पार्किंग में आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव थीम पर आधारित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस की ओर जा रहे थे और राजीव चौक पर एक खुले मैदान में क्रिकेट खेलते युवाओं को देखकर उत्सुकता व्यक्त की।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने युवाओं के आग्रह को हर्ष पूर्वक स्वीकार करते हुए बल्ला थामा और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम तथा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने कुछ देर तक उनके साथ क्रिकेट खेला। यह क्षण जननेता की जनभावनाओं के प्रति संवेदनशीलता और जुड़ाव का सजीव प्रमाण बना। स्थानीय युवाओं ने मुख्यमंत्री की इस सहजता और उदारता की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षण उनके जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बन गया। मुख्यमंत्री का यह व्यवहार जनसेवा और लोक संवाद की संस्कृति को सुदृढ़ करता है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवाओं के आग्रह पर उनके साथ सेल्फी भी कराई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed