{"_id":"61798cae9cf5c554c738f0f5","slug":"the-car-was-hit-first-then-robbed-and-escaped-gurgaon-news-noi6128244113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार को पहले मारी टक्कर, फिर लूटकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार को पहले मारी टक्कर, फिर लूटकर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में बदमाशों के हौसले बुलंद है। सीआरपीएफ चौक पर मंगलवार देर रात आई-10 कार सवार चार बदमाशों ने आगे चल रही वैगनार कार को टक्कर मार कर रोक लिया। इसके बाद चालक को हथियार दिखाकर कार लूटकर भाग गए। मामला दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। चौक पर लगे सीसीटीवी फुटेज से उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
न्यू पालम विहार के फेज-2 में रहने वाले रितेश कुमार ने बताया कि होंडा चौक के पास गए थे।
वहां से मंगलवार देर रात कार से घर के लिए वापस लौट रहे थे। सीआरपीएफ चौक पर रात दो बजे पीछे से आ रही एक आई-10 कार ने टक्कर मार दी। इससे उनकी कार रुक गई। उतरकर देखा तो आई-10 कार से उतरे चार बदमाशों ने उन पर हथियार तान दिए। इसके बाद बदमाश कार को लूटकर फरार हो गए। कंपनी का लैपटॉप, पर्स व जरूरी कागजात भी थे। रितेश ने आगे गश्त कर रही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना सेेक्टर-14 ने उनकी तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।