{"_id":"63bd6a21678e6614f9423f72","slug":"the-bouncers-beat-the-girl-and-her-fiance-in-the-club-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-656","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: क्लब गई युवती व मंगेतर को बाउंसरों ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: क्लब गई युवती व मंगेतर को बाउंसरों ने धुना
विज्ञापन
क्लब में युवती और मंगेतर को बाउंसरों ने पीटा
सेक्टर-29 थाना क्षेत्र का मामाला, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित एक क्लब में युवती और मंगेतर की बाउंसराें ने पिटाई कर दी। आरोप है कि उन्हें घसीटते हुए क्लब के बाहर रोड पर पटक दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर बाउंसर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुुरू कर दी है। पुलिस क्लब का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस को दी शिकायत में जवाहर नगर की अंजली ने कहा कि वह दिल्ली निवासी मंगेतर चेतन टोकस के साथ रविवार रात सेक्टर-29 के स्ट्राइकर क्लब में गई थी। रात करीब दो बजे बिल का भुगतान करने के बाद बाहर निकलने लगे तो क्लब का बाउंसर चेतन से हाथापाई करने लगा। उसे बचाने लिए वह आगे आई तो क्लब की महिला बाउंसर ने उसकी भी पिटाई कर दी। दोनों को बुरी तरह पीटते हुए क्लब के बाहर सड़क पर फेंक दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने अजनबी के फोन से कॉल कर पुलिस को बुलाया। जांच अधिकारी का कहना है शिकायत के बाद पुलिस मेडिकल के लिए अंजली व चेतन को लेकर सेक्टर-10 के सिविल अस्पताल पहुंची। दोनों को चोटें आई हैं, पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
--
पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - डाॅ. कविता, एसपी ईस्ट, गुरुग्राम