फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The body of a young man was found hanging from a noose, murder suspected

Gurugram News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 01 Jun 2025 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose, murder suspected
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

नूंह। नल्हड़ रोड के समीप शनिवार को पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान साहून निवासी कहरानी थाना भिवाड़ी जिला अलवर राजस्थान के रूप में हुई है। परिजनों ने पत्नी बस्सा पर हत्या की आशंका जताई हैं। हालांकि, पुलिस शुरुआती जांच के बाद इसे आत्महत्या मान रही है।


मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार साहून ने मामा के लड़के की पत्नी बस्सा से करीब सालभर पहले कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से महिला का पहला पति आबिद व उसके परिजन रज्जाक, नजर मोहम्मद, सोकत, साहून, आस मोहम्मद, नसीम, दीन मोहम्मद व अन्य उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे। साहून की मौत के बाद से पत्नी बस्सा गायब हैं। बस्सा के पहले पति से एक लड़का था जो अब उनके साथ ही रहता हैं। करीब दस दिन पहले ही साहून पत्नी बस्सा के साथ नूह आया था जहां पर वह किराये पर रह रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed