फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Ahir marched to Delhi on 23 September for the regiment.

अहीर रेजिमेंट के लिए 23 सितंबर को दिल्ली कूच

Sun, 05 Jun 2022 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
The Ahir marched to Delhi on 23 September for the regiment.
गुरुग्राम। भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन के लिए यादव समाज दिल्ली में हुंकार भरेगा। 23 सितंबर (शहीदी दिवस) को संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा की ओर से दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। इसमें सर्व समाज का समर्थन जुटाने के लिए मोर्चा के सदस्य विभिन्न प्रदेशों के दौरा कर रहे हैं। यादव बाहुल्य प्रदेशों में रथ यात्रा के माध्यम से समर्थन जुटाने की अगुवाई कारगिल युद्ध के नायक एवं परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव कर रहे हैं।
विज्ञापन

योगेंद्र के साथ मोर्चा के संस्थापक सदस्य मनोज यादव कांकरोला, राजस्थान से सांवलराम यादव, सूबेदार मंजीत यादव पुनसिका तथा मोनू यादव खेड़कीदौला व अन्य सदस्य सभी सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाने की कवायद कर रहे हैं। फिलहाल टीम मध्य प्रदेश में हैं। मनोज कांकरोला ने बताया कि 10 से 12 जून को बिहार तथा 18 से 20 जून को छत्तीसगढ़ के दौरा किया जाएगा। मनोज के अनुसार आंदोलन को देशव्यापी बनाने तथा समाज में जागरूकता लाने की मुहिम के तहत मोर्चा रथ यात्रा निकाल रहा है। यात्रा बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से होकर गुजरेगी। 23 सितंबर को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने के लिए लोगों को प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed