{"_id":"64fe0c31bd9935406505a274","slug":"tea-thrown-on-wifes-face-for-not-paying-for-liquor-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-14044-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी के मुंह पर चाय फेंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी के मुंह पर चाय फेंकी
विज्ञापन
मां के साथ भी की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज कियासंवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र के गांव कासन में शराब के लिए पैसे न देने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व मां से मारपीट की। इसके बाद उसने गर्म चाय पत्नी के मुंह पर फेंककर उसे घायल कर दिया। घायल पत्नी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आईएमटी थाना पुलिस ने पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार गांव कासन में रहने वाली महिला ने शिकायत में कहा कि उसका पति शराब पीने का आदी है। वह कोई भी काम नहीं करता है। रोजाना पैसे के लिए उसे मारता है। सात सितंबर को भी उसने शराब के लिए पैसे मांगे। उसने पैसे नहीं दिए। इसके बाद पति ने अपनी मां और मेरे साथ मारपीट की। जब पत्नी और सास ने अपने को कमरे में बंद कर लिया तो व्यक्ति ने सिलेंडर खोलकर घर में आग लगाने की धमकी दी। इस पर दोनों कमरे से बाहर आ गईं। थोड़ी देर बाद जब महिला चाय बनाकर लाई तो व्यक्ति ने गर्म चाय महिला के मुंह पर फेंक दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं।