{"_id":"6b0c8271c54fe4743f0efde6","slug":"taught-various-yoga-postures-and-techniques-to-teachers-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-108825-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शिक्षकों को सिखाए योग के विभिन्न आसन और विधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शिक्षकों को सिखाए योग के विभिन्न आसन और विधाएं
विज्ञापन
गुरुग्राम। विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसे स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक शिक्षकों (पीआरटी) के लिए सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। गुरुग्राम ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बसई में चल रहे इस प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को योग की विभिन्न विधाओं, आसनों और उनके सैद्धांतिक पहलुओं की जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षण शिविर में आयुष विभाग गुरुग्राम के योग सहायकों अजीत सोलंकी और मोनिका की ओर से शिक्षकों को योगाभ्यास करवाया जा रहा है। योग सहायक अजीत सोलंकी ने योग प्रोटोकॉल के बाद शिक्षकों को योगासन भारत संगठन के योगासन सिलेबस की जानकारी दी। साथ ही राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली योग प्रतियोगिताओं के विभिन्न इवेंट के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एससीईआरटी के राजीव ढोल ने आयुष विभाग का आभार जताते हुए कहा कि सभी शिक्षक प्रशिक्षण में रुचि लेकर भाग ले रहे हैं। संवाद