फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Take an appointment for ESIC hospital from your home

Gurugram News: ईएसआईसी अस्पताल के लिए घर बैठे लें अप्वाइंटमेंट

Sat, 28 Jun 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Take an appointment for ESIC hospital from your home
ओपीडी में दिखाने के लिए कतारों में नहीं लगना पड़ेगा
विज्ञापन

60 से अधिक उम्र वालों को घर पर सैंपल जांच और दवाएं मंगाने की सुविधा मिलेगी


सौम्या गुप्ता
गुरुग्राम। ईएसआईसी अस्पताल में अब मरीजों को ओपीडी में दिखाने के लिए लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा शुरू की है। इस सेवा का उद्देश्य अस्पताल में भीड़ को नियंत्रित करना और मरीजों का समय बचाना है।
अक्सर देखा गया है कि मरीज अस्पताल पहुंचने के बाद भी अप्वाइंटमेंट के लिए घंटों इंतजार करते हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने तकनीकी सुविधा का लाभ उठाते हुए घर बैठे अप्वाइंटमेंट लेने का विकल्प उपलब्ध किया है। मरीज अब esic.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपनी ओपीडी अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त Ask an Appointment (AAA+) नामक मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया है। इस एप के माध्यम से मरीज अपने हिसाब से डॉक्टर, तारीख और समय का चयन करके आसानी से अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सुविधा से न केवल मरीजों को राहत मिलेगी बल्कि डॉक्टरों को भी समय प्रबंधन में आसानी रहेगी। अप्वाइंटमेंट समय के अनुसार मरीजों की स्क्रीनिंग और इलाज की प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाया जा सकेगा।

खासतौर से 60 से अधिक उम्र वालों को घर बैठे सैंपल जांच व दवाओं की होम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी जिससे बुजुर्गों को इलाज कराने में काफी आसानी होगी।

ईएसआईसी अस्पताल की यह पहल डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक अहम कदम है। इससे मरीजों को त्वरित और सुविधाजनक चिकित्सा सेवा प्राप्त होगी और ओपीडी में अनावश्यक भीड़ भी कम होगी। प्रशासन ने लोगों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।



आज के समय की मांग को देखते हुए सुविधाओं को डिजिटल किया जा रहा है। खासतौर से ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट व बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है।
- डॉ. अनीता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, ईएसआईसी अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article