{"_id":"60856fd68ebc3e8dbe5c39ab","slug":"swimming-pools-will-remain-closed-gurgaon-news-noi578920380","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीमिंग पूलों को बंद रखने का संचालकों ने लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीमिंग पूलों को बंद रखने का संचालकों ने लिया निर्णय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। कोरोना के बढ़ते संक्रमण का प्रभाव अब खेलों पर भी दिखाई देने लगा है, क्योंकि स्वीमिंग पूल संचालकों ने फिलहाल पूलों को बंद रखने का ही निर्णय लिया है। ऐसे में संचालक जिला खेल कार्यालय में पूल को चलाने की अनुमति लेने के लिए आवेदन नहीं कर रहे हैं।
गुरुग्राम जिले में लगभग 220 स्वीमिंग पूल हैं, जोकि होटल, निजी स्कूलों और खेल अकादमी द्वारा संचालित किए जाते हैं। अप्रैल माह में पूलों को खोला जाता है। लेकिन कोविड-19 के नियमों के तहत अबकी बार जिला खेल विभाग से अनुमति लेकर ही स्वीमिंग पूलों को खोला जा सकता है। ऐसे में जिला खेेल विभाग के पास आवेदन करना होगा और कोविड-19 के तहत सभी नियम पूरे करने के बाद विभाग की टीम पूल पर जाकर निरीक्षण के बाद अनुमति देेती हैै लेकिन सिर्फ 28 संचालकों ने ही आवेदन किया था, लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते अब कोई भी संचालक जिला खेल विभाग के पास आवेदन नहीं कर रहा हैै।
जिला खेेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जेजी बैनर्जी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने के कारण स्वीमिंग पूल संचालकों ने इस साल भी पूल खोलने के इरादे को फिलहाल टाल दिया हैै। क्योंकि पूल के पानी के कारण संक्रमण फैलने का ज्यादा खतरा रहता है।