फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Swami Dharmdev expressed objection to the MP's remarks.

Gurugram News: स्वामी धर्मदेव ने सांसद के संबोधन पर जताई आपत्ति

Sun, 23 Aug 2026 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Swami Dharmdev expressed objection to the MP's remarks.
पटौदी। आश्रम हरि मंदिर पटौदी के संचालक महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने 14 अगस्त को गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के संबोधन पर आपत्ति जताई है। यह बयान उनका 10 दिन बाद आया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक संवेदना से जुड़ा था, इसलिए मंच की गरिमा का ध्यान रखा जाना चाहिए था। स्वामी धर्मदेव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 1947 के विभाजन की त्रासदी झेलने वालों को श्रद्धांजलि देने का अवसर है। उन्होंने राव इंद्रजीत सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने संबोधन में पीड़ितों की पीड़ा और बलिदान की चर्चा करने के बजाय अन्य विषयों को उठाया। स्वामी धर्मदेव ने कहा कि ऐसे संवेदनशील अवसर पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप उचित नहीं हैं। उन्होंने पंजाबियों को लेकर की गई कथित टिप्पणियों पर भी नाराजगी व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed