फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Supervisor dies after being burned in warehouse fire

Gurugram News: वेयरहाउस में लगी आग में झुलसे सुपरवाइजर की मौत

Sat, 25 Apr 2026 05:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Supervisor dies after being burned in warehouse fire
- 21 अप्रैल को खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के पास नैक वेयरहाउस में लगी थी आग
विज्ञापन

- शिकायत के आधार पर खेड़कीदौला थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में बीती 21 अप्रैल को नैक वेयरहाउस में लगी आग के दौरान झुलसे सुपरवाइजर की इलाज के दौरान दिल्ली एम्स में मौत हो गई। मृतक के पिता मदन चौहान ने वेयरहाउस के मालिक और सीनियर कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर खेड़कीदौला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मृत सुपरवाइजर की पहचान दिल्ली के उत्तम नगर स्थित साई एन्क्लेव मोहन गार्डन निवासी लक्ष्य सिंह चौहान (31) के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता पिता मदन चौहान का आरोप है कि उनका बेटा किसी साजिश का शिकार हुआ है। बेटे के झुलसने के बारे में वेयरहाउस प्रबंधन या मालिक की ओर से कोई सूचना नहीं दी। वहीं, उनके बेटे के प्राथमिक इलाज भी लापरवाही बरती गई। उन्हें संदेह है कि वेयरहाउस में फायर सेफ्टी के उचित प्रबंध नहीं होने के कारण आग लगी व उसमें झुलसने से उनके बेटे की मौत हुई है।
विज्ञापन

मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश कुमार, एएसआई खेड़कीदौला थाना ो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article