{"_id":"68a5cd5bead7c7d645096856","slug":"summerfield-schools-excellent-performance-in-under-17-cricket-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65125-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अंडर-17 क्रिकेट में समरफील्ड स्कूल का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अंडर-17 क्रिकेट में समरफील्ड स्कूल का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अंडर-17 क्रिकेट बॉल चैंपियनशिप में समरफील्ड स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमिटी-43 को 111 रन से जीत हासिल की। समरफील्ड स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 144 रन बनाए। टीम की ओर से नमन जैन ने 32 गेंदों पर 76 रन बनाए। अर्थव यादव ने 22 गेंदों पर 46 रन बनाए जबकि मयंक बिष्ट ने आठ गेंदों पर 15 रन बनाए।
वहीं, दूसरी तरफ अमिटी की ओर से शौर्य ने 15 गेंदों पर 10 रन और अभिनव ने 17 गेंदों पर 11 रन बनाए। समरफील्ड की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनिरुद्ध ने दो ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट, रियान ने 2 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट और ओजस ने 2 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट लिए। इस मैच में आईपीएल प्लेयर अंगक्रिश रघुवंशी भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।