फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Stunts with Lamborghini on Golf Course Road

Gurugram News: गोल्फ कोर्स रोड पर लैंबॉर्गिनी से स्टंटबाजी

Sun, 15 Jun 2025 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Stunts with Lamborghini on Golf Course Road
विज्ञापन


टनल में स्कॉर्पियो गाड़ी से दौड़, स्टंटबाजी का वीडियो हो रहा वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी के गोल्फ कोर्स रोड पर कराेड़ों रुपये की लैंबॉर्गिनी से स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। पीले रंग की लैंबॉर्गिनी के चालक ने तीन लेन की रोड पर जा रहे वाहनों के बीच से तेज रफ्तार से जिगजैग ओवरटेकिंग भी की। लैंबॉर्गिनी सवार युवक टनल में एक स्कॉर्पियो से भी रेस लगा रहा है।
सड़क पर इस स्टंटबाजी के दौरान कई वाहन लैंबॉर्गिनी से टकराने से बचे। वायरल होने पर वीडियो पुलिस के पास भी पहुंच गया है और पुलिस लैंबॉर्गिनी सवार युवक का पता लगा रही है। गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर बनी इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लैंबॉर्गिनी और स्कॉर्पियो गाड़ी ने टनल में तेज रफ्तार से एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश की।
विज्ञापन

लैंबॉर्गिनी और स्कॉर्पियो गाड़ी की रेस के दौरान एक टैक्सी ड्राइवर यात्री को ले जा रहा था। अचानक वह इस रेस के बीच फंस गया। उसने किसी तरह कैब की दिशा बदलकर हादसा होने से बचाया। वीडियो में कैब चालक का हड़बड़ाहट में दिशा बदलना भी नजर आता है। इसके अलावा कई अन्य वाहन ड्राइवरों ने भी खुद को इस रेसिंग से बचाया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि गाड़ियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चालकों को गिरफ्तार करके नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed