फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students will receive a certificate for participating in the 30-day cleanliness drive.

Gurugram News: 30 दिन स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने पर छात्रों को मिलेगा प्रमाण पत्र

Sat, 27 Jun 2026 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Students will receive a certificate for participating in the 30-day cleanliness drive.
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों में स्वच्छता की आदत विकसित करने और उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने के लिए शिक्षा निदेशालय नई पहल शुरू करने जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी सरकारी स्कूलों में नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अभियान में भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। निदेशालय के निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक छात्र को सप्ताह में एक दिन स्वच्छता गतिविधियों में हिस्सा लेना होगा। इस दौरान केवल स्कूल परिसर की साफ-सफाई ही नहीं कराई जाएगी, बल्कि विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed