फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students will move away from rote learning; a new initiative will allow them to learn AI and robotics through hands-on, live experience.

Gurugram News: रटना बंद करेंगे छात्र, नई पहल से एआई और रोबोटिक्स को लाइव सीखेंगे छात्र

Sun, 01 Nov 2026 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Students will move away from rote learning; a new initiative will allow them to learn AI and robotics through hands-on, live experience.
सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी द्वारका स्थित सीबीएसई एक्सपीरियंस सेंटर का भ्रमण कर सकेंगेे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। विद्यार्थियों को अब सिर्फ किताबों तक सीमित रहकर पढ़ाई नहीं करनी होगी, बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीक और विज्ञान को करीब से समझने का अवसर भी मिलेगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से एक नई पहल की गई है। इसके तहत गुरुग्राम जिले के सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी द्वारका स्थित सीबीएसई एक्सपीरियंस सेंटर का भ्रमण कर सकेंगे। यहां विद्यार्थियों को विज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक तकनीक और डिजिटल नवाचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक पढ़ाई से आगे बढ़ाकर अनुभव आधारित शिक्षा से जोड़ना है। अक्सर विद्यार्थी स्कूलों में विज्ञान और तकनीक से जुड़े विषय किताबों में पढ़ते हैं, लेकिन उन्हें इनका वास्तविक उपयोग समझने का अवसर कम मिल पाता है। एक्सपीरियंस सेंटर की विजिट के माध्यम से विद्यार्थी आधुनिक तकनीकों को नजदीक से देख और समझ सकेंगे। इससे उनकी जिज्ञासा बढ़ेगी और पढ़ाई के प्रति रुचि भी विकसित होगी।
विज्ञापन


एक नवंबर से शुरू होगी स्कूलों की ऑनलाइन बुकिंग

सीबीएसई की ओर से एक्सपीरियंस सेंटर की विजिट के लिए स्कूलों की ऑनलाइन बुकिंग 1 नवंबर से शुरू की जाएगी। पहले चरण में यह कार्यक्रम 3 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित होगा। इसके लिए स्कूलों को निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी विजिट बुक करनी होगी। स्कूलों को विद्यार्थियों की संख्या और उपलब्ध समय के अनुसार स्लॉट का चयन करना होगा। बुकिंग के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना भी अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 मिनट की होगी विजिट
एक्सपीरियंस सेंटर में विद्यार्थियों को अलग-अलग गतिविधियों और प्रदर्शनों के माध्यम से आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी। विजिट के दौरान विज्ञान, तकनीकी नवाचार और भविष्य में उपयोग होने वाली तकनीकों से परिचित कराया जाएगा। इसके लिए सेंटर में अधिकतम 60 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। विजिट के दौरान विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों की मौजूदगी भी अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed