फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students will be able to travel in roadways buses up to 150 kilometers on bus pass.

Gurugram News: बस पास पर 150 किलोमीटर तक रोडवेज बसों में सफर कर सकेंगे छात्र

Wed, 10 Jul 2024 05:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Students will be able to travel in roadways buses up to 150 kilometers on bus pass.
परिवहन विभाग के नियमानुसार बस पास से किराए में मिलेगी छूट
विज्ञापन

दूसरे जिले से गुरुग्राम आवागमन करने वाले छात्रों को मिलेगा फायदा

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रदेश के विद्यार्थी बस पास पर अब 150 किलोमीटर तक सफर कर सकेंगे। स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों का रोडवेज बसों में बस पास 150 किलोमीटर तक मान्य होगा। इसमें परिवहन विभाग के नियमानुसार किराए में छूट मिलेगी। ऐसे में दूसरे जिलों से आने वाले छात्रों को फायदा मिलेगा। इससे पहले छात्रों के लिए बस पास की सुविधा केवल 60 किलोमीटर तक सफर मान्य था।
हरियाणा में मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेजों व संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के 150 किलोमीटर सफर वाले बस पास बनाए जाएंगे। जो कॉलेज व संस्थान, कोचिंग सेंटर, स्टडी सेंटर हरियाणा सरकार की पॉलिसी से संबंधित नहीं हैं, उनमें पढ़ने वाले छात्रों को यह बस पास की सुविधा नहीं मिल सकेगी। हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा छमाही आधार पर विद्यार्थियों को बस पास जारी किए जाएंगे। पास की सीमा 150 किलोमीटर तक बढ़ाने से छात्रों को लाभ पहुंचेगा, जो आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के अभाव में शहर में कमरा या पीजी लेकर रहने का इंतजाम नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा परिवहन विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यह बस पास खो जाने पर डुप्लीकेट पास जारी नहीं किया जाएगा। वहीं, बस पास छात्र एक दिन में एक ही यात्रा कर सकेंगे। यात्रा के दौरान परिचालक को छात्र के बस पास पर रिकॉर्ड दर्ज करना होगा। 150 किलोमीटर बस पास बनवाने के लिए स्कूल, कॉलेज या संस्थानों द्वारा परिवहन विभाग के नियमानुसार विद्यार्थियों की सूची बनाकर बस डिपो के कार्यालय में भेजनी होगी, जिसके बाद ही बस पास जारी हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

बोर्ड परीक्षा के मेधावियों के बनेंगे हैप्पी कार्ड
प्रदेश सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए नई योजनाएं व सुविधाएं लागू की जा रही हैं। सरकार के हैप्पी कार्ड की सुविधा का फायदा सरकारी स्कूलों के साथ ही निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी मिलेगा। सरकार ने 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 60 फीसदी या इससे अधिक अंक लेने वाले मेधावी विद्यार्थियों को हैप्पी कार्ड देने की तैयारी की है। इसके तहत मेधावी विद्यार्थी हरियाणा रोडवेज की बसों में 500 किलोमीटर फ्री यात्रा कर सकेंगे।

----
वर्जन
प्रदेश सरकार और परिवहन विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार बस पास बनाने की कार्रवाई की जाएगी। स्कूल-कॉलेजों की ओर से जिन विद्यार्थियों की सूची बनाकर भेजी जाएगी, उनके बस पास डिपो कार्यालय से जारी किए जाएंगे। - प्रदीप कुमार अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article