फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students studying Vedic Mathematics will be assessed

Gurugram News: वैदिक गणित पढ़ने वाले विद्यार्थियों का होगा आकलन

Fri, 27 Oct 2023 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Students studying Vedic Mathematics will be assessed
पायलट प्रोजेक्ट के तहत 720 स्कूलों में पढ़ाया जा रहा वैदिक गणित, गुरुग्राम के 40 स्कूल शामिल
विज्ञापन

वैदिक गणित को समझने व सीखने वालों का मूल्यांकन करके रिपोर्ट होगी तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के 40 स्कूलों में विद्यार्थियों को वैदिक गणित के तहत सवालों को अलग तरीके से हल करने के तौर-तरीके सिखाए जा रहे हैं। जिन स्कूलों में विद्यार्थियों को वैदिक गणित पढ़ाया जा रहा है, उन स्कूलों में अब विद्यार्थियों का आकलन किया जाएगा। विद्यार्थियों के वैदिक गणित विषय को समझने व सीखने का मूल्यांकन करके रिपोर्ट तैयार की जाएगी। शिक्षा बोर्ड की ओर से हरियाणा के 720 सरकारी स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर वैदिक गणित पढ़ाया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत गणित विषय के शिक्षकों को प्रशिक्षित भी किया गया है।
आकलन में देखा जाएगा कि वैदिक गणित पढ़ने वाले और पारंपरिक गणित पढ़ने वाले विद्यार्थी कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं। आकलन के उपरांत अच्छे परिणाम मिलने पर वैदिक गणित प्रोजेक्ट में स्कूलों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही वैदिक गणित को पाठ्यक्रम में शामिल भी किया जा सकता है। हालांकि इसका निर्णय शिक्षा निदेशालय की ओर से लिया जाएगा।
विज्ञापन

----
वैदिक गणित से सीखने की क्षमता बढ़ती है
पारंपरिक गणित में दाएं से बाएं उत्तर प्राप्त करते हैं, जबकि वैदिक गणित के प्रयोग से दोनों तरफ से अपने उत्तर तक पहुंच सकते हैं। इसमें केवल नौ तक पहाड़ा याद रखने की जरूरत है और मौखिक रूप से सवालों के जवाब आ जाते हैं। वैदिक गणित के प्रयोग से विद्यार्थियों में तर्कशक्ति की वृद्धि होती है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से वैदिक गणित की किताबें तैयार करवाई गई हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा इन किताबों को प्रिंट करवाया गया है। पायलट प्रोजेक्ट में शामिल स्कूलों में विद्यार्थियों को यह किताबें पढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

वर्जन
वैदिक गणित से विद्यार्थियों में गणना करने की क्षमता बढ़ती है। बच्चों के दिमाग को तेज करने के लिए वैदिक गणित काफी मददगार होगा। उन्होंने बताया कि वैदिक गणित अभी पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं है, लेकिन भविष्य में इसको पाठ्यक्रम में शामिल करने की योजना है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अभी 720 स्कूलों में वैदिक गणित पढ़ाया जा रहा है। आगामी दिनों में होने वाले आकलन से इसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी। - सुनील बजाज, संयुक्त निदेशक, एससीईआरटी हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed