फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students met the Rohtak MP regarding recognition for Siyaste.

Gurugram News: सियास्ते की मान्यता के लिए छात्र रोहतक के सांसद से मिले

Tue, 21 Jul 2026 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Students met the Rohtak MP regarding recognition for Siyaste.
गुरुग्राम। गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र स्थित सियास्ते को एनसीटीई से मान्यता दिलाने की मांग को लेकर छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की। छात्रों ने बताया कि मान्यता नहीं होने से उनका भविष्य दाव पर लगा हुआ है। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद के समक्ष एनसीटीई मान्यता से जुड़े पूरे मामले को विस्तार से रखा। छात्रों के अनुसार, दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे को संसद के वर्तमान सत्र में उठाने का प्रयास करेंगे। इस मामले से पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में मामला चल रहा है। गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र स्थित सियास्ते में हजारों छात्र अध्ययनरत हैं। मान्यता का मामला लंबित होने के कारण विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई है। इसमें काफी छात्र दूसरे प्रदेश से भी है और संस्थान से पढ़ाई पूरा कर चुके हैं। संस्थान को एनसीटीई से मान्यता नहीं होने से दूसरे राज्याों के छात्रों की डिग्री पर ही सवाल उठा रहा है। ऐसे में छात्रों ने कोर्ट का भी रुख किया हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed