{"_id":"6aea30212e0cc38afa0a19f7","slug":"students-gained-professional-experience-and-a-platform-for-self-employment-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106298-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विद्यार्थियों को मिला व्यावसायिक अनुभव और स्वरोजगार का मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विद्यार्थियों को मिला व्यावसायिक अनुभव और स्वरोजगार का मंच
विज्ञापन
सेक्टर-9 स्थित कॉलेज में उद्यमिता मेले इनोवेला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-9 स्थित राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग की ओर से कॉलेज के ओपन एयर थिएटर में उद्यमिता मेले का आयोजन किया गया। इसकी थीम इनोवेला-ड्रीम, बिल्ड, ग्रो पर रखा गया है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीलम दहिया ने विद्यार्थियों के विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और उनके रचनात्मक प्रयासों, नवाचार की सराहना की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक व्यावसायिक अनुभव प्रदान करना तथा उनमें रचनात्मक सोच, विपणन कौशल, वित्तीय प्रबंधन, टीमवर्क और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना था।
मेले में खाद्य पदार्थों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने आकर्षक आभूषण, मिट्टी से बने चूल्हे एवं अन्य उपयोगी वस्तुएं, रेजिन आर्ट, क्ले आर्ट, हस्तशिल्प उत्पाद तथा दिवाली की सजावटी वस्तुओं का प्रदर्शन एवं विक्रय किया। विद्यार्थियों ने बीट द बीप और एम आर्केड-डार्ट गेम जैसे रोचक गेम्स के स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर प्रो. राजेश कुंडू, प्रो. मुकेश शर्मा, प्रो. वंदना दांगी, डॉ. मीनाक्षी दलाल, डॉ. ललिता गौर समेत अन्य मौजूद रहे।