फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students from Rewari visited the media studio of JC Bose University.

Gurugram News: जेसी बोस विवि के मीडिया स्टूडियो का रेवाड़ी से आए छात्रों ने किया भ्रमण

Wed, 01 Apr 2026 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Students from Rewari visited the media studio of JC Bose University.
स्टूडियो संचालन, न्यूज, बुलेटिन, फोटोग्राफी, रेडियो रिकॉर्डिंग की बारीकियां सीखीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रेवाड़ी स्थित केएलपी कॉलेज के जनसंचार के विद्यार्थियों ने बुधवार को जेसी बोस विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस विजिट के दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के अत्याधुनिक डिजिटल स्टूडियो का अवलोकन किया। उन्हें मल्टी-कैमरा सेटअप, लाइटिंग अरेंजमेंट और टेलीप्रॉम्प्टर के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिला कि एक न्यूज बुलेटिन के पीछे का तकनीकी ढांचा कैसे काम करता है। स्टूडियो के साथ-साथ विद्यार्थियों ने ग्रीन रूम, पीसीआर रूम, पोस्ट प्रोडक्शन रूम और रेडियो रूम का भी दौरा किया, जहां उन्हें वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर और पोस्ट-प्रोडक्शन की बारीकियों से अवगत कराया गया।जेसी बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग की फैकल्टी एवं प्रॉडक्शन टीम ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और उन्हें वर्तमान मीडिया इंडस्ट्री की चुनौतियों व भविष्य की संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज के दौर में एक सफल पत्रकार बनने के लिए केवल थ्योरी पर्याप्त नहीं है, बल्कि स्टूडियो संचालन, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, एडिटिंग, डिजाइनिंग, फिल्म और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव भी आवशयक है।
विज्ञापन



मीडिया विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने बताया कि इस तरह के अंतर-विश्वविद्यालय संवाद से कॉलेज के मीडिया छात्रों के कौशल को निखारने में मदद मिलती है। यह अनुभव निश्चित रूप से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और उनके करियर निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। विजिट के अंतर्गत केएलपी कॉलेज कॉलेज विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। शैक्षणिक भ्रमण टीम का नेतृत्व कर रहे केएलपी कॉलेज के छात्रों के साथ आई फैकल्टी में डॉ.अमित मेहता, डॉ ए निवेदिता और अंकिता नैनावत (शिक्षक प्रभारी) और कोऑर्डिनेटर डॉ.रिचा शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे। फैकल्टी ने रेडियो रूम में टॉक शो की रिकॉर्डिंग कर व्यावहारिक ज्ञान का अनुभव प्राप्त किया। मीडिया विभाग द्वारा फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड प्राप्त कई शार्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री भी भ्रमण टीम को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed