फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students from 46 government schools participated in the cultural programme.

Gurugram News: कल्चरल कार्यक्रम में 46 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Wed, 17 Sep 2025 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
Students from 46 government schools participated in the cultural programme.
पटौदी के राजकीय विद्यालय में खंड स्तरीय एक दिवसीय कल्चरल कार्यक्रम का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय एक दिवसीय कल्चरल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के लगभग 46 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी धर्मवीर यादव व विद्यालय के प्रधानाचार्य अभय सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

रागिनी प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 8 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटौदी की चंचल प्रथम रहीं। राजकीय माध्यमिक विद्यालय जटशाहपुर के रॉबिन दूसरे व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरपुर से रिया तीसरे स्थान पर रहीं। फोक डांस कक्षा 5 से 8 वर्ग में प्रथम टीम कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटौदी, द्वितीय टीम राजकीय माध्यमिक स्कूल जटशाहपुर, तीसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोड की टीम रही। ग्रुप डांस में राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल पटौदी की साक्षी प्रथम, राजकीय माध्यमिक स्कूल रामपुर की लक्ष्मी दूसरे व राजकीय माध्यमिक स्कूल गुढ़ाना की परिधि तीसरे स्थान पर रहीं। ग्रुप डांस के कक्षा 9 से 12वीं वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटौदी की टीम प्रथम रही। रागिनी प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटौदी की चांदनी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूरगढ़ का सागर दूसरे, राजकीय मॉडल संस्कृति राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटौदी से वाहिद तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed