{"_id":"6297aa073b069c544347219f","slug":"student-kidnapped-from-college-gate-gurgaon-news-noi651875389","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज के गेट से छात्रा अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज के गेट से छात्रा अगवा
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित एक कॉलेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिन-दहाड़े एक युवक ने कॉलेज के गेट से 21 वर्षीया छात्रा को पिस्तौल की नोंक पर अगवा कर लिया। छात्रा उस समय कॉलेज से छुट्टी होने के बाद अपने घर जाने के लिए निकली थी। युवती के शोर मचाने पर आरोपी उसे रामपुरा फ्लाईओवर पर चलती कार से धक्का देकर फरार हो गया। वारदात मंगलवार की है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित युवती वाटिका क्षेत्र में अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहती है और सेक्टर-14 स्थित एक कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे वह कॉलेज से घर जाने के लिए निकली। तभी एक युवक ने अपनी कार उसके सामने रोक दी। पिस्तौल दिखाकर आरोपी ने छात्रा को जबरन अपनी कार में बिठाया और मौके से फरार हो गया। छात्रा लगातार शोर मचाती रही। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने उसे रामपुरा फ्लाईओवर के पास चलती कार से बाहर धकेल दिया और फरार हो गया। छात्रा ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद छात्रा ने परिजनों के साथ पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने बुधवार को खेड़कीदौला क्षेत्र से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान राहुल (30) के रूप में हुई है। वह प्रापर्टी डीलर का काम करता है।
एकतरफा प्यार करता है आरोपी:
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राहुल युवती से एक तरफा प्यार करता है। वह काफी दिनों से उसके पीछे पड़ा था। युवती उसे बार-बार इनकार कर रही थी। मंगलवार को युवती पर दबाव बनाने के लिए आरोपी ने उसे अगवा कर लिया।