फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Striking workers set bus on fire

हड़ताली कर्मचारियों ने बस में आग लगाई

Tue, 29 Mar 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Striking workers set bus on fire
गुरुग्राम। मानेसर इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर तीन स्थित एक निजी कंपनी के बाहर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने दो बसों में तोड़फोड़ कर एक बस में आग लगा दी। आरोप है कि ये आग दो दिवसीय हड़ताल पर बैठे कुछ कर्मियों ने लगाई है। निजी कंपनी के बाहर प्रदर्शन कर रहे इन लोगों की प्रबंधन से कुछ मुद्दों को लेकर असहमति है, इसलिए यहां धरना हो रहा था।
विज्ञापन

इलाके में धारा 144 लागू होने के बाद भी कर्मियों ने न सिर्फ प्रदर्शन किया, बल्कि उन्होंने बसों में तोड़फोड़ करने के बाद आग भी लगा दी। इस दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए पथराव भी हुआ। जिससे राहगीरों में दहशत हो गई। ये बसें एक निजी कंपनी की बताई जा रही है, जो कर्मियों के आवागमन के लिए आई थी। यही नहीं प्रदर्शनकारियों पर सुबह अन्य कर्मियों को ड्यूटी पर जाने से रोकने का भी आरोप है। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह दो दिवसीय हड़ताल पर बैठे इन कर्मचारियों ने दोपहर बाद तक कंपनी के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट अजय कुमार और नायब तहसीलदार मानेसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हड़ताली कर्मचारियों को चेतावनी दी की वो हिंसक प्रदर्शन न करें, अन्यथा कार्रवाई होगी। इसके बाद भी कुछ कर्मियों ने अचानक नारेबाजी करते हुए शाम पांच बजे दो निजी बस में तोड़फोड़ करने के बाद एक में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमटी मानेसर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन यादव ने इसकी घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों का ये रवैया गलत है। इस तरह का प्रदर्शन कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, क्योंकि कर्मचारी और कंपनी एक परिवार की तरह होते हैं। अगर परिवार के सदस्य ही एक दूसरे को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दें तो आगे नहीं बढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed