फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strike ends, doctors treated patients till 2 pm

Gurugram News: हड़ताल खत्म, डॉक्टरों ने दोपहर 2 बजे तक मरीजों का इलाज किया

Sun, 28 Jul 2024 03:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Strike ends, doctors treated patients till 2 pm
डॉक्टरों के केबिन के बाहर दिखी मरीजों की भीड़, दो दिन से रुके एक्सरे और अन्य टेस्ट भी हुए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की दो दिवसीय हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। हड़ताल समाप्त होने के बाद शनिवार को डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सुबह 8 बजे से मरीजों ने अपनी पर्ची बनवाई और डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया। डॉक्टरों के केबिन के बाहर मरीजों की अच्छी- खासी संख्या दिखाई दी। साथ ही हड़ताल के चलते दो दिन से जिन मरीजों का एक्सरे और अन्य टेस्ट नहीं हो सके, वह भी कराए गए। जिला प्रधान डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल के साथ देर रात तक वार्ता हुई। इस दौरान सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है कि वे हमारी सभी मांगें 15 अगस्त से पहले पूरी कर देंगे। शनिवार से शहर के करीब 150 डॉक्टरों ने सुबह 8 बजे से मरीजों का इलाज शुरू कर दिया वहीं दोपहर 2 बजे तक मरीजों का इलाज किया गया।
एनएचएम कर्मचारी दूसरे दिन भी रहे हड़ताल पर
इसके अलावा शनिवार को अस्पताल में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अस्पताल में एबुलेंस सेवाएं बाधित रहीं। हड़ताल के चलते तीमारदार मरीजों को ऑटो, रिक्शा आदि के माध्यम से अस्पताल लेकर आए और इलाज कराया। एनएचएम के प्रदेश महासचिव हरिराज ने बताया कि 30 स्वास्थ्य केंद्रों पर 800 स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर हैं। कोरोना में एनएचएम कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए एनएचएम को 7वें वेतन आयोग का लाभ देने की सैद्धांतिक मंजूरी दी लेकिन 3 साल बाद भी 7वां वेतन आयोग लागू नहीं हो पाया है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेंगी।
विज्ञापन

1500 लोगों की हुई ओपीडी
दो दिवसीय हड़ताल के चलते मरीजों की अच्छी खासी संख्या शनिवार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। जानकारी के मुताबिक शनिवार को करीब 1500 लोगों ने ओपीडी में पर्ची बनावाई और अपना इलाज कराया। इसके अलावा एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर दूसरे एबुलेंस ड्राइवरों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article